फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने स्कूलों के लिए जारी किया नया फरमान, जिसके बाद अब उड़ जाएगी शिक्षकों की नींद

Tue, 12 Jun 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
Teacher
स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री ने सख्ती दिखाई है। शिक्षकों के लिए एक नया फरमान जारी हुआ है जिसके बाद अब शिक्षकों की नींद उड़ जाएगी।

 
विज्ञापन

2 of 5
arvind pandey
बोर्ड परीक्षा में खराब रिजल्ट देने वाले स्कूलों के शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं अच्छा परिणाम देने वाले स्कूलों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को सरकार सम्मानित करेगी।सोमवार को सचिवालय में विभागीय समीक्षा बैठक के बाद शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकांश स्कूलों का रिजल्ट बहुत अच्छा रहा है। कई स्कूल ऐसे हैं, जो पिछले कई वर्षों से लगातार बहुत अच्छा परिणाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
exam
शिक्षकों के प्रयास और छात्र-छात्राओं की मेहनत से यह स्कूल लगातार बेहतर परिणाम दे रहे हैं। वहीं कुछ स्कूल ऐसे भी हैं, जहां रिजल्ट साल दर साल गिर रहा है। तमाम प्रयासों के बाद भी कुछ स्कूलों के रिजल्ट में कोई सुधार नहीं हुआ है। ऐसे स्कूलों के शिक्षकों के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी।

4 of 5
Result
उत्तराखंड बोर्ड कि इस वर्ष हुई हाईस्कूल परीक्षा में पांच स्कूल ऐसे भी रहे हैं, जहां से एक भी बच्चा पास नहीं हुआ है। इसमें राजधानी देहरादून का साधु राम इंटर कॉलेज, टिहरी गढ़वाल का जीएचएसएस बाहरपुर व पिनस्वार, चमोली का जीएचएसएस किमाणा और चंपावत का जीएचएसएस कंयूरा शामिल है। इंटरमीडिएट में किसी भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शून्य नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
teacher
प्रदेश में एक विद्यालय ऐसा भी है, जहां से पिछले तीन वर्षों से हाईस्कूल में एक भी बच्चा पास नहीं हुआ है। यह विद्यालय है चमोली जिले का जीएचएसएस किमाणा। शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2016, 2017 और 2018 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में विद्यालय से एक भी छात्र-छात्रा उत्तीर्ण नहीं हुई है। हालांकि अधिकारियों ने तर्क दिया है कि इस विद्यालय में केवल एक छात्रा थी, जो फेल हो गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें