फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने भाजपा-कांग्रेस पर बोला हमला, मुस्लिम समुदाय से की ये अपील...

Sun, 24 Feb 2019 10:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर
उत्तराखंड के रुड़की में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर को सुनने के लिए आसपास देहात क्षेत्रों के दलित समाज के युवा सुबह से ही नेहरू स्टेडियम में जुटने शुरू हो गए थे। मैदान में जोश और आक्रोश दोनों था, लेकिन अनुसूचित जाति के हकों के लिए आग उगलने वाले चंद्रशेखर ने शुरुआती भाषण से कांग्रेस पार्टी की भाषा के अनुरूप मुस्लिम प्रेम का खुलकर इजहार किया। 
विज्ञापन

2 of 6
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर
उन्होंने मंच से अनुसूचित जाति के साथ मुस्लिमों को आगे आने पर उन्हें संरक्षण देने की बात कही। यही नहीं एक-एक कर विभिन्न मुद्दों पर भाजपा पर हमला किया। यही नहीं आखिर में यह तक भी कहा कि जो पार्टी भाजपा को हराएगी, उसका का समर्थन करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर
नेहरू स्टेडियम में चंद्रशेखर ने गाय का मुद्दा भी उठाया। जिस तरह से कांग्रेस पार्टी भाजपा पर गाय के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाती रही है, ठीक उसी तरह चंद्रशेखर ने भी कहा कि भाजपा गाय के नाम पर मुस्लिमों के साथ अत्याचार कर रही है। 

4 of 6
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर
कहा कि कुछ लोग दोगले हैं जो मुसलमानों से लड़ाकर राजनीति कर रहे हैं। भाजपा और आरएसएस राफेल और एफडीआई जैसे मुद्दों पर फेल हो चुकी है। उन्होंने मुसलमानों से आह्वान किया कि वे भीम आर्मी के साथ आएं तो उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। चंद्रशेखर ने यहां तक कहा कि एक मुसलमान गलती करता है तो उसकी सजा सारे कश्मीरियों और मुसलमानों केे नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन

5 of 6
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर
इस दौरान मंच पर चंद्रशेखर ने अव्यवस्थाओं को लेकर अपने ही कार्यकर्ताओं को डांट भी लगा दी। इसके बाद मुस्लिमों के लिए हिमायती बातें कही। इससे भीड़ में मौजूद कुछ लोग असंतुष्ट नजर आए और वे कार्यक्रम को छोड़कर चलने लगे। इसके चलते काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति पैदा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण
हालांकि बाद में कार्यकर्ताओं ने सभी को शांत कराया। यही नहीं मंच पर कई मुस्लिम नेताओं और मुस्लिम धर्म गुरुओं को भी जगह दी गई थी। इस दौरान चंद्रशेखर ने मुस्लिम, ओबीसी और अनुसूचित जाति को एकजुट होने की अपील की। ऐसे में भीम आर्मी के इस शक्ति प्रदर्शन के कई राजनीतिक निहतार्थ निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें