फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन हुए जगद्गुरु हंसदेवाचार्य, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, तस्वीरें...

Sun, 24 Feb 2019 10:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
jagadguru hansdevacharya
यूपी के उन्नाव के पास शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में ब्रह्मलीन हुए जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शनिवार की शाम खड़खड़ी श्मशान घाट पर उनके दो शिष्यों ने मुखाग्नि दी। 
विज्ञापन

2 of 6
jagadguru hansdevacharya
प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, पूर्व सीएम हरीश रावत और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अनुयायियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।  
विज्ञापन

3 of 6
jagadguru hansdevacharya
जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज की पार्थिव देह शनिवार की सुबह पांच बजे हरिद्वार लाई गई। श्रद्घालुओं के दर्शनार्थ उनकी पार्थिव देह को भीमगोड़ा स्थित उनके आश्रम जगन्नाथ धाम में रखा गया था। दिनभर आध्यात्मिक गुरु के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 

4 of 6
jagadguru hansdevacharya
शाम को करीब चार बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, हरियाणा के मुख्यमंत्री जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज की पार्थिव देह पर चादर चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम यात्रा शुरू होने से पहले पुलिस गारद की सलामी दी गई। 
विज्ञापन

5 of 6
jagadguru hansdevacharya
अंतिम यात्रा आश्रम से प्रारंभ होकर खड़खडी श्मशान घाट तक पहुंची जहां दो शिष्यों स्वामी अरुण दास और स्वामी लोकेश दास ने जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य महाराजको मुखाग्नि दी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, उत्तराखंड पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर, गोविंद सिंह कुंजवाल पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
jagadguru hansdevacharya
वहीं स्वामी गुरु शरणानंद महाराज, स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, महंत शिवशंकर गिरी, महंत साधनानंद, महंत विनोद गिरी, स्वामी ऋषि रामकृष्ण, महंत ईश्वरदास, महंत राजकुमार दास सहित बड़ी संख्या में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के अनुयायी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें