पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना की देशभर में तारीफ़ हो रही है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से अजीत डोभाल हर कदम पर उनके साथ खड़े दिखे हैं। हर रणनीति को तैयार करने में उत्तराखंड के एक और लाल भास्कर खुल्बे का भी अहम रोल रहा है।
विज्ञापन
2 of 8
भारतीय सेना
मूलतः नैनीताल निवासी भास्कर खुल्बे पीएमओ में सचिव हैं। कहा जा सकता है कि नरेंद्र मोदी के लेफ्ट और राईट हैंड उत्तराखंड के लाल हैं। पीओके में हुए सर्जिकल स्ट्राइक की रणनीति तैयार की उत्तराखंड के लाल राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : demo
गौरतलब हो कि पीओके में अंजाम दिए गए सर्जिकल ऑपरेशन की निगरानी रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोभाल और डीजीएमओ ले.जन. रनबीर सिंह कर रहे थे। अजीत डोभाल अटल बिहारी वाजपेई के काफी भरोसेमंद माने जाते थे और अब प्रधानमंत्री मोदी के लिए भी काफी खास हो गए हैं।
4 of 8
ajit dobhal
डोभाल जिस तरह से अपने इंटेलीजेंस ऑपरेशंस को अंजाम देते हैं, उसकी वजह से उन्हें कुछ लोगों ने भारत का 'जेम्स बांड' तक करार देना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Getty Images
कुमाऊं के लाल भास्कर खुल्बे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। नैनीताल निवासी भास्कर पश्चिम बंगाल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। पिछले करीब दो वर्षों से प्रधानमंत्री कार्यालय में एडिशनल सेक्रेटरी के रूप में सेवा दे रहे भास्कर को कुछ समय पूर्व सचिव पद पर नियुक्ति दी गई।
विज्ञापन
6 of 8
bhaskar khulbe
मूलत: तल्लीताल, नैनीताल निवासी भास्कर खुल्बे की शिक्षा-दीक्षा नैनीताल से हुई। 1980 में उन्होंने कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर से बीएससी किया।
विज्ञापन
7 of 8
bhaskar khulbe
1983 बैच के आईएएस भास्कर को बंगाल कैडर मिला। उन्हें पहली नियुक्ति वेस्ट बंगाल फिशरीज कॉरपोरेशन में मिली। इसके बाद उन्हें डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनेल (डीओपी) में तैनाती मिली। बाद में वह पश्चिम बंगाल के रेजीडेंट कमिश्नर के रूप में दिल्ली में कार्यरत रहे।
लंबे समय तक अलग-अलग पदों पर रहने के बाद 2014 में उन्हें पीएमओ में नियुक्ति मिली। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद बेहद ईमानदार और मेहनती छवि रखने वाले भाष्कर को एडिशनल सेक्रेटरी के रूप में नियुक्ति मिली। उनकी पत्नी मीता खुल्बे भी ऑर्डिनेंस सर्विसेज में आईएएस रही हैं। बाद में पारिवारिक कारणों से उन्होंने वीआरएस ले लिया।