प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर डिजिटल लेन देन से गरीबी में जीवन यापन कर रहे भरत की जिंदगी बदल गई और वो लखपति बन गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
money
भरत को डिजिटल लेनदेन की केंद्र सरकार की लकी ग्राहक योजना में देश में तीसरा स्थान मिला है। इस लकी ड्रॉ में भरत ने 25 लाख रुपये का पुरस्कार जीता है।
विज्ञापन
3 of 8
bharat
नागपुर में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के मौके पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह पुरस्कार देंगे, जिसके लिए वह बुधवार को रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अब उनका अपने चारों बच्चों को पढ़ाने का सपना पूरा हो सकेगा।
4 of 8
pm modi
नीति आयोग की ओर से 25 दिसंबर 2016 को शुरू की गई लकी ग्राहक योजना के तहत चयनित हुए देहरादून के शिमला रोड स्थित शेरपुर गांव निवासी भरत का परिवार गुरबत में जीवन यापन कर रहा है। उनके चार बच्चे हैं। तीन बच्चे गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
bharat
राजपुर रोड स्थित एक गारमेंट शॉप पर नौकरी करने वाले नौवीं पास भरत ने बताया कि वह अक्सर बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित रहते थे। वह रोजाना करीब 60 किमी दूरी तय कर यहां आते हैं।
विज्ञापन
6 of 8
bharat family
भरत के लिए 25 लाख का यह इनाम सपना पूरा होने जैसा है। उन्होंने बताया कि वह सबसे पहले अपने बच्चों को किसी प्राइवेट स्कूल में दाखिला दिलाएंगे। बच्चों की शिक्षा को ही प्राथमिकता देंगे। इसके अलावा पत्नी के लिए गांव में ही कोई छोटा काम शुरू कराएंगे, लेकिन जॉब नहीं छोड़ेंगे। भरत को लेकर बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी नागपुर रवाना हो गए।
विज्ञापन
7 of 8
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
भरत ने बताया कि वर्ष 2014 में पंजाब नेशनल बैंक ने उनके गांव में कैंप लगाया था। उन्होंने भी कैंप में खाता खुलवाया था। इस बीच उन्होंने डेबिट कार्ड भी ले लिया। जब नोटबंदी के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कैशलेस अभियान को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा कार्ड से पेमेंट पर जोर दिया तो भरत को यह बात बहुत पसंद आई। वह अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के साथ ही छोटी-छोटी खरीदारी भी एटीएम कार्ड से ही करने लगे। इसी कारण लकी ग्राहक योजना के मेगा ड्रॉ में उनका चयन हुआ है।
भरत के घर में उनकी बूढ़ी मां मक्कू देवी, पत्नी मीना देवी के अलावा उनके चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी का नेहा, बेटा अभिषेक, बेटी नंदिनी और सबसे छोटा बेटा अभियुग है। पुरस्कार मिलने की सूचना से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।