श्री पृथ्वीनाथ मंदिर की ओर से बुधवार को बालाजी महाराज की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान भैंसे पर सवार महाकाल की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
मथुरा और वृंदावन से आए कलाकार शोभायात्रा में भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालुओं को झुमा रहे थे तो 501 महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रहीं थीं।
विज्ञापन
3 of 9
सहारनपुर चौक स्थित श्री पृथ्वीनाथ मंदिर की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी हनुमान जयंती के उपलक्ष्य पर बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
4 of 9
इस खास मौके के लिए बालाजी महाराज का डोला जयपुर से लाए गए नगों से तैयार किया गया था। इसके दर्शन के लिए जगह-जगह श्रद्धालु उमड़ पड़े।
विज्ञापन
5 of 9
शोभायात्रा में भैंसे पर सवार महाकाल जी की झांकी और मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों की ओर से तैयार की गई झांकियां सबका मन मोह रही थी। मथुरा से आए भजन गायक कृष्ण मुरारी डोले के साथ भजन गाते चल रहे थे।
विज्ञापन
6 of 9
यात्रा की शुरुआत दो बजे शिवाजी धर्मशाला से हुई, जो धामावाला, पलटन बाजार, चकराता रोड, कनॉट प्लेस, बिंदाल चौक, तिलक रोड, रामलीला बाजार, लक्खीबाग,
विज्ञापन
7 of 9
आढ़त बाजार होते हुए शिवाजी धर्मशाला में संपन्न हुई। रास्ते में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत हुआ। रात साढ़े दस बजे मंदिर में पूजा-अर्चना, महाआरती एवं भोग कार्यक्रम हुए।
8 of 9
शोभायात्रा में हर बार जहां 70 झांकियां रहती थीं, वहीं इस बार 30 झांकियां हीं रखी र्गइं। सेवादार संजय गर्ग ने बताया कि झांकियों का खर्च कम कर इस पैसे से गरीब कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को पांच गरीब कन्याओं की शादी श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में होगी।
शोभायात्रा की वजह से जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई। यात्रा शुरू होते ही पहले सहारनपुर चौक और फिर धामावाला, पलटन बाजार में स्थिति बिगड़ गई। लोगों को काफी देर जाम में फंसना पड़ा।