Bharat Bandh : उत्तराखंड में उग्र हुए किसान, गन्नों से लदे ट्रक लगाकर हाईवे किया जाम, तस्वीरें...
Tue, 08 Dec 2020 02:21 PM IST
- फोटो : amar ujala
उत्तराखंड में भारत बंद के अंतर्गत किसान उग्र दिखाई दिए। तस्वीरों में देखें किसान कानून के विरोध में प्रदर्शन की झलकियां...
- फोटो : amar ujala
किसान कानून के विरोध में कहीं सरकार का पुतला दहन किया गया तो कहीं प्रदर्शनकारी किसानों ने हाईवे जाम कर दिया।
- फोटो : amar ujala
किसानों के आह्वान पर मंगलवार को भारत बंद के समर्थन का सबसे ज्यादा असर उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में देखने को मिला।
- फोटो : amar ujala
काशीपुर में किसान धरने पर बैठे और यहां सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स मौजूद है।
- फोटो : amar ujala
रुद्रपुर में बाटा चौक में किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
- फोटो : amar ujala
जसपुर में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना प्रदर्शन कर मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन ने यहां ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया।
- फोटो : amar ujala
जसपुर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने 05 दर्जन से अधिक ट्रैक्टरों पर सवार होकर नगर में जुलूस निकाला व बाजार बंद कराया।
- फोटो : amar ujala
रुड़की में नारसन और लक्सर पुरकाजी में किसानों ने गन्नों से लदे ट्रक लगाकर हाईवे जाम कर दिया।
- फोटो : amar ujala
विधायक ममता राकेश के समर्थन में भगवानपुर में किसान यूनियन के लोगों ने पुतला दहन किया और बाजार बंद कराया।
- फोटो : amar ujala
कलियर के बेड़पुर चौक पर विधायक फुरकान अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया।