फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस योजना से बेटी के बाबुल की चिंता खत्म, जन्म से लेकर विवाह तक मिलेगा साथ

Sat, 14 Apr 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
Girl Child
भाजपा सरकार की इस योजना से बेटी के बाबुल के माथे पर चिंता की लकीरें हट जाएंगी।
 
विज्ञापन

2 of 6
save girl child
उत्तराखंड में बेटियों को नंदा-गौरा देवी योजना का दायरा अब बढ़ा दिया गया है। इससे पहले सिर्फ बेटी के जन्म पर ही लाभ देने का फैसला किया गया था। 

 
विज्ञापन

3 of 6
money
निदेशालय की ओर से सभी जिलों को 33.5 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। उपनिदेशक सुजाता सिंह ने मीडिया को बताया कि सभी जिलों को 33 करोड़ 50 लाख 45 हजार की धनराशि जारी कर दी गई है। जनपदों से लाभार्थियों की सूची मांगी गई है, जल्द ही लाभ देना भी शुरू किया जाएगा। 

 

4 of 6
Girl Child
वर्तमान में बाल एवं महिला विकास विभाग इस समायोजित योजना का संचालन कर रहा है। इसका शुभारंभ एक जुलाई 2017 को हुआ था, इसमें सात श्रेणियों में लाभ मिलता है। शुरुआत में योजना के तहत एक जुलाई 2017 के बाद जन्मी बेटियों को ही लाभ दिया जाता था। मेधावी बेटियां अन्य श्रेणियों के लिए पात्र होने पर भी लाभ से वंचित हो रही थी। इसे देखते हुए सरकार ने फैसले में बदलाव किया है।

 
विज्ञापन

5 of 6
money shimla
यह है योजना 
वर्ग                       आर्थिक राशि 
बेटी जन्म              5000 
एक वर्ष पर            5000 
कक्षा आठ उत्तीर्ण   5000 
कक्षा दस उत्तीर्ण    5000 
कक्षा 12 उत्तीर्ण     5000   
डिप्लोमा/स्नातक   10000 
विवाह के समय      16000 
कुल                      51000 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धन निवेश
इन्हें जारी हुई राशि 
जिला              राशि 
देहरादून          27750000 
पौड़ी              10000000 
टिहरी            33600000 
उत्तरकाशी     14250000 
रुद्रप्रयाग        5000000 
चमोली          32075000 
हरिद्वार        58950000 
यूएसनगर      49755000 
नैनीताल        34050000 
अल्मोड़ा        40790000 
बागेश्वर        13025000 
पिथौरागढ़      10250000 
चंपावत          5550000 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें