साबरमती में कूदने से पहले क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह के दादा ने इन्हें फोन किया था। फोन पर उन्होंने रुंधे गले से आत्महत्या की वजह भी बताई थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
bumrah
साबरमती में कूदने से पहले संतोख सिंह ने फोन करके अपने मित्र रेशम सिंह को आत्महत्या करने की सूचना दी थी। रेशमसिंह ने बताया कि संतोख सिंह ने उन्हे शुक्रवार को फोन किया और कहा कि वे नदी में कूदने जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
bumrah
रेशम ने बताया कि उन्होंने उन्हें समझाया, लेकिन उन्होंने फोन काट दिया और बाद में फोन स्विच ऑफ हो गया। रेशम सिंह ने बताया कि उन्होंने इस बात की जानकारी संतोख सिंह के पुत्र जसविंदर को दे दी थी।
4 of 6
bumrah
मुफलिसी में जिंदगी गुजार रहे संतोख सिंह के पास अहमदाबाद जाने का किराया भी नहीं था। परिचितों ने उन्हें अहमदाबाद जाने के लिए चार हजार रुपये जुटाकर दिये थे।
विज्ञापन
5 of 6
bumrah
रविवार को उनकी पुत्री राजिंदर कौर ने फोन पर अपने पिता की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि पिता अपने पौत्र जसप्रीत से मिलने उनके घर गए थे, लेकिन वहां उनको किसी ने भी तवज्जो नहीं दी।
इसके बाद वह लापता हो गए और शुक्रवार को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट गुजरात के वस्तरपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। बेटी राजिंदर का आरोप है कि जसप्रीत बुमराह की मां के रवैये से व्यथित होकर उन्होंने साबरमती में कूदकर आत्महत्या कर ली।