अभी मानसून गया ही नहीं और उत्तराखंड की वादियां बर्फबारी से ढकने लगीं। बदरीनाथ की ऊंची पहाड़ियों में दूसरी बार बर्फबारी हुई है।   शनिवार देर रात बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई।   बर्फबारी से क्षेत्र में तापमान गिर गया, जिस कारण ठंड बढ़ गई है।   कुछ दिन पहले भी बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में हिमपात हुआ था।   अगस्त से ही उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू होने से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार सर्दियां जल्दी दस्तक देंगी।