सेना में भर्ती होने का ख्वाब देख रहे हैं तो आप इन बातों का ध्यान जरूर रखें। वरना कभी यह मौका नहीं मिल पाएगा। सबसे जरूरी बात यह है कि आप अपने शरीर पर कहीं पर भी टैटू न बनवाएं। अगर बनवाया तो आप आवदेन नहीं कर पाएंगे। टेस्ट के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि चलते समय घुटने न टकराएं। इसलिए योगाभ्यास करें और एक्सरसाइज जरूर करें। सीना कम होने की स्थिति में दौड़ लगाकर पुशअप्स करें। इसके बाद भारी खाना लें और आराम करें। सीना बढ़ जाएगा। अगर आपको कोई भी छोटी मोटी बीमारी है तो पहले ही इसका इलाज करा लें। नहीं तो भर्ती के समय आपकी तबियत अधिक प्रेशर से और भी बिगड़ सकती है। किसी भी कैटेगरी में आवेदन करने से पहले ध्यान रखें कि उसके सभी डॉक्यूमेंट्स आपके पास हों। वरना नहीं मिलेगा। सेना भर्ती के लिए सेना भर्ती कार्यालय लैंसडाउन ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्तियां 03 अप्रेल से 14 अप्रेल तक की जाएंगी। भर्ती की पूरी जानकारी : joinindianarmy.nic.in पर ले सकते हैं। साथ ही आप यहां पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।