फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! यहां पड़ने वाला है भयंकर पाला, बारिश से बढ़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

Wed, 14 Feb 2018 06:09 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
पाले से पटे खेत - फोटो : AmarUjala
मौसम विभाग ने प्रदेश में भयंकर पाले की चेतावनी जारी की है। साथ ही बारिश से हाड़ कंपाने वाली ठंड होगी।
 
विज्ञापन

2 of 5
बारिश - फोटो : amar ujala
प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार को बारिश थमी रही।लेकिन, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी दोनों ही चालू रहीं। अब अगले दो दिन पहाड़ी क्षेत्रों में पाला गिरने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में रात और सुबह के समय पाला पड़ने की संभावना जताई गई है। अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

3 of 5
बारिश - फोटो : amar ujala
सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में कई दौर की बारिश हुई थी। सोमवार देर रात ही अधिकांश क्षेत्रों में बारिश बंद हो गई। मंगलवार सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे लेकिन उसके बाद पूरे दिन अच्छी धूप खिली रही।

4 of 5
snowfall in uttarakhand
मौसम विभाग के अनुसार, मंगल से बृहस्पतिवार तक रात और सुबह के समय पहाड़ी क्षेत्रों में पाला ज्यादा गिरेगा। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडक भी बढ़ जाएगी। वहीं, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश भी होगी। राजधानी दून समेत अन्य मैदानी व निचले इलाकों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
snowfall in uttarakhand
वहीं मौसम विज्ञानियों का कहना है कि, 15 और 23 फरवरी को बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें