फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़कीः एक्सीडेंट के बाद हाईवे जाम कर बवाल, आगजनी, तस्वीरें

Fri, 15 Jan 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
रुड़की के खानपुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर बवाल कर दिया। तस्वीरें...
विज्ञापन

रुड़कीः एक्सीडेंट के बाद हाईवे जाम कर बवाल, आगजनी, तस्वीरें

2 of 6
रुड़की के खानपुर क्षेत्र के पास प्रह्ललादपुर गांव निवासी मघ्घो देवी (45) अपने खेतों से शाम करीब साढ़े पांच बजे लौट रही थी। तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उसे चपेट में ले लिया। महिला की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

रुड़कीः एक्सीडेंट के बाद हाईवे जाम कर बवाल, आगजनी, तस्वीरें

3 of 6
घटना की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची, ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली को आग के हवाले कर दिया। साथ ही चालक को भी मारपीट कर कब्जे में ले लिया। यही नहीं शव को सड़क पर ही रखकर जाम लगा दिया।

रुड़कीः एक्सीडेंट के बाद हाईवे जाम कर बवाल, आगजनी, तस्वीरें

4 of 6
सूचना पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों ने शव के पास नहीं फटकने दिया। हालात को बेकाबू होते देख खानपुर एसओ सुंदरम शर्मा ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रविंद्र टोलिया भी पहुंच गए, लेकिन स्थिति को काबू करने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

रुड़कीः एक्सीडेंट के बाद हाईवे जाम कर बवाल, आगजनी, तस्वीरें

5 of 6
ग्रामीणों का कहना था कि कुछ दिन पहले ही गांव का एक युवक प्रदीप दुर्घटना में मारा गया था, जिसमें पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है। घटना के बाद करीब दो घंटे तक मौके पर हंगामा होता रहा और ग्रामीणों शव को सड़क पर ही रखकर जाम लगाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुड़कीः एक्सीडेंट के बाद हाईवे जाम कर बवाल, आगजनी, तस्वीरें

6 of 6
इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की भी कतार लगी रही। बाद में मौके पर पहुंची पीएसी और अधिकारियों ने बमुश्किल लोगों को समझा बुझाकर हालात काबू किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें