फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्के संजोने का ऐसा जुनून नहीं देखा होगा आपने, 40 देशों के सिक्कों को यहां रखते हैं ये छुपाकर

Sun, 03 Dec 2017 07:34 AM IST
राजीव खत्री /अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 9
naresh khanduri - फोटो : amar ujala
सिक्कों को संजोने का ऐसा जुनून बहुत कम ही देखने को मिलता है। इस व्यक्ति के पास 40 देशों के 4000 से अधिक सिक्कों का संग्रह है। खोने के डर से ‌इन सिक्कों को खास जगह छुपाया है।
विज्ञापन

2 of 9
collection - फोटो : amar ujala
गढ़वाल विवि में तैनात विद्युत विभाग के सहायक अभियंता नरेश खंडूड़ी के पास है 40 देशों के 4000 से अधिक सिक्कों का संग्रह है। सिक्कों का इतना बड़ा कलेक्शन उनकी संग्रह करने के शौक को बखूबी दर्शाता है।
विज्ञापन

3 of 9
collection - फोटो : amar ujala
खंडूड़ी करीब 15 वर्ष से सिक्कों का संकलन कर रहे हैं। खंडूड़ी बताते हैं कि उन्हें विभिन्न देशों के सिक्कों को संग्रह का शौक बचपन से था। अब यह शौक उनका जुनून बन गया है।

4 of 9
collection - फोटो : amar ujala
वह सिक्कों का संग्रहालय स्थापित करना चाहते हैं। उनके पास ऐतिहासिक और वर्तमान सभी तरह के सिक्के हैं। उन्होंने बताया कि वह जल्द सिक्कों का संग्रहालय बनाना चाहते हैं और इस पर कार्य करेंगे।
विज्ञापन

5 of 9
collection - फोटो : amar ujala
सिक्कों के अलावा खंडूड़ी ने विभिन्न देशों की कागजी मुद्रा (नोट) भी एकत्रित किए हैं। उनके पास 786 नंबर वाले भारतीय नोट भी बड़ी संख्या में हैं। खंडूड़ी ने विभिन्न देशों की कागजी मुद्रा का एक अलबम तैयार किया है।
विज्ञापन

6 of 9
collection - फोटो : amar ujala
खंडूड़ी ने बताया कि वह जल्द ही संग्रहालय बनाने की योजना पर कार्य शुरू करेंगे।
विज्ञापन

7 of 9
collection - फोटो : amar ujala
संग्रहित किए गए सिक्के चोरी न हों। इसके लिए खंडूड़ी ने इन्हें अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षित रखा है।

8 of 9
collection - फोटो : amar ujala
ऐतिहासिक महत्व के कुछ सिक्कों को उन्होंने बैंक लॉकर में रखा है। जबकि कुछ सिक्कों को ऑफिस की अलमारी व घर के अलग-अलग कमरों में रखा है।
विज्ञापन

9 of 9
नरेश खंडूड़ी
सिक्कों के अलावा खंडूड़ी ने विभिन्न देशों की कागजी मुद्रा (नोटों) का भी संग्रह किया है। खंडूड़ी के पास ७८६ नंबर वाले भारतीय नोट भी बड़ी संख्या में हैं। खंडूड़ी ने विभिन्न देशों की कागजी मुद्रा का एक एलबम तैयार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें