अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो बुधवार को हर हाल में निपटा लें। इसके बाद चार दिन तक बैंक नहीं खुलेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
बैंक बंद
- फोटो : demo
तीन दिन त्योहार के सिलसिले में छुट्टियां रहेंगी और इसके बाद रविवार की छुट्टी होगी। हालांकि, त्योहारी सीजन के मद्देनजर लोगों को परेशानी न हो इसके लिए बैंकों ने एटीएम में कैश उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
3 of 5
bank holiday
बैंकों में 19 अक्तूबर को दीपावली, 20 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा और 21 अक्तूबर को भैया दूज की छुट्टी रहेगी। इसके बाद रविवार का अवकाश है।
4 of 5
एसबीआई
- फोटो : Pintrest
इस तरह से लगातार चार दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी एस कुमार ने बताया कि बुधवार को छुट्टियों से पहले बैंक खुलने का आखिरी दिन होगा।
उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन में बैंकों के एटीएम में कैश की किल्लत न हो, इसके लिए पहले ही संबंधित एजेंसियों को निर्देशित कर दिया गया है। बैंक अपने स्तर से भी कैश की उपलब्धता पर नजर रखेंगे, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।