फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: धनतेरस पर बाजारों में जमकर हुई ‘धनवर्षा’, GST के बाद भी कारोबारियों की रही चांदी

Tue, 17 Oct 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
dhanteras
जीएसटी के हो-हल्ले के बीच धनतेरस के मौके पर लोगों ने शुभ मुहूर्त में जमकर खरीदारी की। इस दौरान ऑटो सेक्टर, सराफा, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स और बर्तनों के कारोबारियों के यहां खूब धनवर्षा हुई।
विज्ञापन

2 of 8
dhanteras
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धन-त्रयोदशी पर्व मनाया गया। लोगों ने शुभ मुहूर्त में खरीदारी की। मंगलवार को धनतेरस पर राजधानी के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। ऑटो सेक्टर, सराफा, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स और बर्तनों के कारोबार में उछाल देखने को मिला। दून में एक ही दिन में लोगों ने 250 करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी कर डाली।
विज्ञापन

3 of 8
dhanteras
सुबह 11.40 से दोपहर 12.26 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में बाजार में विशेष रौनक रही। धनतेरस पर खरीदारी के लिए बाकायदा ज्योतिषियों से राय ली गई और शुभ समय में अलग-अलग आइटम्स खरीदे गए। वाहन, जेगर-गहने, गैजेट्स, खाद्यान्न, इलेक्ट्रानिक आइटम्स, मोबाइल और घरेलू उपयोग के सामान की खरीदारी शुभ मुहूर्त के अनुसार ही की गई। पावन मौके पर लोगों ने जमकर सोना, चांदी, पीतल की खरीदारी की
 

4 of 8
dhanteras
इसके अलावा ऑटो सेक्टर में भी जबर्दस्त उछाल देखने को मिला। दून में एक ही दिन में 1000 से अधिक कारों और 900 से ज्यादा मोटरसाइकिल की डिलीवरी हुई। अनुमान के मुताबिक, प्रदेश में तीन हजार से ज्यादा मोटरसाइकिल और डेढ़ हजार से ज्यादा कारों की डिलीवरी हुई। 

 
विज्ञापन

5 of 8
बाजार से जुड़े एक्सपर्ट के मुताबिक, एक दिन में कुल 250 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है। लोगों में अपनी पसंद की कार की डिलीवरी लेने का क्रेज नजर आया। शोरूम संचालकों के मुताबिक एक दिन में टाटा, मारुति, रेनो, होंडा, हुंडई और निसान के शोरूमों में 1000 से अधिक कारों की डिलीवरी दी गई।
विज्ञापन

6 of 8
dhanteras
सोने-चांदी की शॉपिंग को लेकर भी दून के सराफा कारोबारियों के पास सुबह से ही भारी भीड़ नजर आई। सराफा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित गोयल ने बताया कि गत वर्ष की तुलना में इस साल बाजार से बेहतर खरीदारी हुई। एक अनुमान के मुताबिक, एक दिन में करीब 30 करोड़ का सोना और करीब 20 करोड़ की चांदी की खरीदारी हुई।
विज्ञापन

7 of 8
dhanteras
वहीं हरिद्वार और रुड़की में भी करीब 625 करोड़ का कारोबार हुआ। एक दिन में जिले में विभिन्न कंपनियों की 390 कारें बिकी और 950 कारों की बुकिंग चल रही है। इसके अलावा 4000 दोपहिया वाहन बिके। 1800 दोपहिया वाहनों की बुकिंग चल रही है। जिले में वाहनों का कारोबार ही 115 करोड़ रुपये पार कर गया।
विज्ञापन

8 of 8
dhanteras
ज्वैलरी और बर्तनों के कारोबार में पिछले साल के मुकाबला भारी उछाल देखा गया। बड़े-बड़े आभूषण के बजाय लोगों ने इस बार छोटे जेवर को तरजीह दी। इलेक्ट्रॉनिक्स के बाजार में भारी उत्साह रहा। कपड़े और मिठाई के साथ ही उपहार देने के लिए भी लोगों ने जमकर खरीददारी की। लोगों ने खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त को अधिक तवज्जो दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें