फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाता धारकों के लिए बैंकों ने निकाली बंपर स्कीम, जिनके फायदे जानकर खिलेंगे चेहरे

Mon, 29 Jan 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अगर आप बैंक अकाउंट होल्डर हैं और महिला हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। इन स्कीमों का उपयोग कर आप मालामाल हो सकती हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
बैंक फुल
देश के वि​भिन्न बैंकों में कुछ ऐसी स्कीम्स चल रही हैं। जो महिलाओं के लिए बेहद लाभदायक हैं। इससे न केवल महिलाएं आत्म निर्भर होंगी, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत भी कर सकती हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
bank shimla
मुद्रा योजना स्कीम के तहत महिलाएं ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग यूनिट, ट्यूशन सेंटर जैसे बिजनेस कर सकती हैं। कैंडीडेट के वेरिफिकेशन के बाद फीमेल एप्लीकेंट को मुद्रा कार्ड मिलता है। इसके जरिए वे बिजनेस की जरूरत का सामान खरीद सकती हैं।अन्नपूर्णा स्कीम में महिलाएं टिफिन सर्विस, पैक्ड स्नैक्स जैसे काम किए जाते हैं। इसमें अधिकतम 50 हजार रुपए तक का लोन मिलता है, जिसे 36 महीनों में रिटर्न करना होता है। यह स्कीम स्टेट बैंक ऑफ मैसूर में है।

 

4 of 6
तीन दिन के अवकाश के बाद खुले बैंक उमड़ी भीड़  - फोटो : अमर उजाला
उद्योगिनी स्कीम में स्मॉल बिजनेस, रिटेल बिजनेस और एग्रीकल्चर एक्टिविटीज के लिए दिया जाता है। इस लोन को वही महिलाएं ले सकती हैं जिनकी उम्र 18 से 45 साल के बीच है। इसमें अधिकतम सीमा 1 लाख रुपए की है। यह स्कीम पंजाब और सिंध बैंक में है।

 
विज्ञापन

5 of 6
bank shimla
स्त्री शक्ति पैकेज में ऐसी कंपनियां जिनमें 50 परसेंट से ज्यादा शेयर महिला के नाम पर हैं, वे इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। इसमें लोन अमाउंट 2 लाख रुपए से ज्यादा का होता है तो इंटरेस्ट रेट 0.5 परसेंट लगता है। यह एसबीआई की स्कीम है। देना शक्ति स्कीम में देना बैंक द्वारा एग्रीकल्चर, स्मॉल एंटरप्राइज, रिटेल ट्रेड, माइक्रो क्रेडिट, एजुकेशनल और हाउसिंग को फोकस किया गया है। मैक्सिमम लिमिट और इंटरेस्ट रेट अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से डिवाइड किया गया है। जैसे एजुकेशन और रिटेल में 20 लाख रुपए तक का लोन दिया जा रहा है। इंटरेस्ट रेट 0.25 परसेंट है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
महिला उद्यम निधि स्कीम उन महिला के लिए है, जो स्मॉल-स्केल पर अपनी इंडस्ट्री रन करती हैं। छोटे लेवल पर काम कर रही हैं महिलाएं अपने बिजनेस को अपग्रेड या मॉर्डनाइज करने के लिए भी इस स्कीम का फायदा उठा सकती हैं। पंजाब नेशनल बैंक यह स्कीम प्रोवाइड कर रहा है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सेंट कल्याणी स्कीम में मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस इंडस्ट्री में माइक्रो और स्मॉल-स्केल बिजनेस करने वाली महिलाओं को टारगेट किया गया है। इसमें हैंडीक्राफ्ट मेकर्स, टेलर्स, डॉक्टर्स, ब्यूटी पार्लर्स, गारमेंट मेकिंग, ट्रांसपोर्ट बिजनेस आदि शामिल हैं। यह स्कीम रिटेल ट्रेड, एजुकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के लिए एप्लीकेबल नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें