अगर इस स्कीम में निवेश करेंगे तो केवल 1100 रुपए का निवेश आपकी लाडली को करोड़पति बना देगा। कैसे जानिए यहां...
विज्ञापन
2 of 5
क्राइम
- फोटो : amar ujala
1100 रुपए से सेविंग शुरू करें और इसके बाद हर साल 17 फीसदी का इजाफा करते रहें। इस योजना का फायदा यह है कि मिलने वाला पूरा पैसा टैक्स फ्री होगा। इसके बाद मिलने वाले एक एक करोड़ रुपए को बैंक या पोस्ट ऑफिस में निवेश किया जाए तो आपकी बेटी की हर माह 50 हजार रुपए की इनकम फिक्स हो जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
फाइनेंशियल एडवाइजर के अनुसार बेटी के जन्म लेते ही अगर म्युचुअल फंड में यह निवेश शुरू किया जाए तो 25 साल में यह निवेश उसे करोड़पति बना देगा। लेकिन यहां पर ध्यान रखने की जरूरत है कि निवेश को लगातार बनाए रखा जाए। न ही इसे बीच में रोका जाए और नहीं हर साल बढ़ाए जाने वाले निवेश को घटाया जाए।
4 of 5
money
अगर कोई जन्म के समय बेटी के लिए यह निवेश नहीं कर पाएं है तो वह बेटी के कुछ साल होने के बाद निवेश राशि बढ़ाकर इस समय को घटा सकते हैं। अगर लोग चाहते हैं कि उनकी बेटी 20 साल बाद करोड़पति बन जाए तो वह निवेश की राशि को 1100 से रुपए से बढ़ाकर 2200 रुपए कर सकते हैं। अगर 2200 रुपए से निवेश शुरू किया जाए और इसमें हर साल 20 फीसदी की वृद्धि की जाए तो बेटी 20 साल बाद करोड़पति बन सकती है।
वहीं बैंक और पोस्ट ऑफिस में 20 से 25 साल बादअगर औसतन 6 फीसदी की दर से ही ब्याज मिले तो एक करोड़ रुपए पर सालाना 6 लाख रुपए का ब्याज मिलेगा। इस प्रकार जिंदगी भर बेटी को औसतन 50 हजार रुपए की इनकम होती रहेगी।
(नोट-निवेश सलाह ब्रोकरेज हाउस और मार्केट एक्सपर्ट्स के द्वारा दी गई हैं। कृपया अपने स्तर पर या अपने एक्सपर्ट्स के जरिए किसी भी तरह की सलाह की जांच कर लें। मार्केट में निवेश के अपने जोखिम हैं, इसलिए सतर्कता बेहद जरूरी है।)