फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के दौरान खातों में कैश जमा कराने वालों के लिए जरूरी खबर, पढ़ लें नहीं तो पछताएंगे

Tue, 19 Dec 2017 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
bank
नोटबंदी के दौरान खातों में पैसा जमा करने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर नजरअंदाज किया तो आपको भारी पड़ सकता है। आगे जानिए...




 
विज्ञापन

2 of 7
income tax office
आयकर विभाग अब नोटबंदी के दौरान खातों में कैश जमा कराने वालों को नोटिस नहीं भेजेगा। इसके बजाय उनसे विनम्र अपील की जाएगी। मुख्य आयकर आयुक्त ने मल्टीपल एक्शन पर रोक लगा दी है।

 
विज्ञापन

3 of 7
जीमेल
इसके साथ ही सभी अधिकारियों को ताकीद किया है कि वे ‘गांधीगीरी’ से कैश जमा कराने वालों को विनम्र अपील भेजें। इसके बाद भी अगर सही जवाब नहीं मिला तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

4 of 7
नोटिस - फोटो : demo pic
आठ नवंबर 2016 को नोटबंदी होने के बाद से प्रदेशभर में तमाम खातों में भारी भरकम कैश जमा हुआ था। आयकर विभाग ने जांच-पड़ताल के बाद 4700 खाते चिह्नित कर लिए हैं। पहले इन सभी को ई-मेल के माध्यम से नोटिस भेजा गया। इसके बाद समन भेजा गया। इससे कैश जमा कराने वालों में डर का माहौल पैदा हो गया था।
विज्ञापन

5 of 7
demo pic - फोटो : अमर उजाला
मुख्य आयकर आयुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने तत्काल मल्टीपल एक्शन पर रोक लगा दी। उन्होंने साफ निर्देश दिए हैं कि अब ऐसे सभी खाताधारकों को विनम्र अपील भेजी जाएगी।
विज्ञापन

6 of 7
income tax
इसके तहत उन्हें बताया जाएगा कि उनके जवाब से आयकर विभाग संतुष्ट नहीं है। कृपया अपना जवाब सही करके भेजें। साथ ही यह भी साफ कर दिया है कि आयकर विभाग जिसके जवाब से संतुष्ट होगा, उसे कोई नोटिस या अपील दोबारा नहीं भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Skoda Monte Carlo
आयकर विभाग ने बीते दो वर्षों में विदेश यात्रा करने वालों के अलावा महंगी लग्जरी कारें और मकान या फ्लैट खरीदने वालों की जांच शुरू कर दी है। इसके तहत ऐसे लोगों की तेजी से पहचान की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर हाई वैल्यू ट्रांजेक्शन करने वालों ने अपने आईटीआर में इसकी जानकारी दी होगी तो कोई कार्रवाई नहीं होगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें