श्रीनगर(गढ़वाल) में बैकुंठ चतुर्दशी मेले में खेलकूद कार्यक्रमों के तहत एसएसबी के जवानों ने जूडो-कराटे का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में इन जवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। इसके साथ ही श्रीनगर के सितारे नाइट में सभी प्रतिभागियों ने डांस और गायन प्रतियोगिता में जमकर जलवे बिखेरे। इस दौरान कलाकारों ने डांस और गायन के तीन चरणों में प्रस्तुति दी। इन कार्यक्रमों को देखने के लिए सुबह से ही दर्शकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।