इस दौरान वहां प्रशंसकों का जमावड़ा लगा रहा। दरअसल, एफआरआई परिसर में शुक्रवार को त्रिलंक आर्ट्स प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही दक्षिण भारतीय फिल्म के कुछ सीन फिल्माए गए। दिनभर अभिनेता और अभिनेत्री को देखने के लिए परिसर में प्रशंसकों की भीड़ लगी रही। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी जल्द देहरादून पहुंचेंगी।