भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बदरीनाथ के दर्शन को पहुंचे तो धाम का प्राकृतिक सौंदर्य को देख अभिभूत हो उठे। पूजा-अर्चना संपन्न करने वाले धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि शाह ने अभिजीत मुहूर्त में बदरीनाथ धाम के दर्शन किए।
विज्ञापन
2 of 6
amit shah visit badrianth
- फोटो : अमरउजाला
जब शाह पर बदरीनाथ के चंदन का लेप किया तो माथे पर ठंडक पड़ते ही उन्होंने दोबारा संपूर्ण माथे पर चंदन लेप करने के लिए कहा। बदरीनाथ के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने शाह को बदरीनाथ का प्रसाद, तुलसी की माला और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
amit shah visit badrianth
3 of 6
amit shah visit badrianth
- फोटो : अमरउजाला
इस दौरान बदरीविशाल के दर्शन कर गदगद हुए अमित शाह का उत्साहवर्द्धन करते हुए बीडी सिंह ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष और चराचर जगत के अध्यक्ष भगवान बदरीनाथ के मिलन का यह शुभ मुहूर्त है। इस पर अमित शाह ने उनकी पीठ थपथपाई।
4 of 6
amit shah visit badrianth
- फोटो : अमरउजाला
शाह ने करीब दस मिनट तक बदरीनाथ परिसर में खड़े होकर यहां के प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाया। इस दौरान बदरीनाथ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर बदरीनाथ हाईवे के लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र के स्थायी ट्रीटमेंट की मांग उठाई।
विज्ञापन
5 of 6
amit shah visit badrianth
- फोटो : अमरउजाला
शाह की आगवानी के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट पहले ही पहुंच गए थे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोशीमठ के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल करने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का धन्यवाद ज्ञापित कर सती को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।