फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Highway: भूस्खलन जोन चटवा पीपल बना नासूर, दलदल में फंस रही गाड़ियां, लग रहा जाम, देखें तस्वीरें

Tue, 17 Sep 2024 11:10 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
चमोली ( कर्णप्रयाग): बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन जोन चटवापीपल बना नासूर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बदरीनाथ हाईवे पर चटवा पीपल भूस्खलन जोन नासूर बन गया है। पिछले तीन दिनों में यहां घंटों हाईवे बंद हो रहा है। मंगलवार सुबह भी यहां वाहन फंसने से हाईवे के दोनों ओर छह किमी लंबा जाम लग गया, जिसमे 600 से अधिक वाहन यहां फंस गए। 



अख़बार, दूध, सब्जियों जैसी आवश्यक सामग्री के वाहन अभी तक कर्णप्रयाग नहीं पहुंचे हैं। बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग और गौचर के पास चटवापीपल पेट्रोल पम्प के नजदीक पहाड़ी से हो रहा भूस्खलन बीते कुछ दिनों से मुसीबत बना है। मलबे से यहां सड़क संकरी होने के अलावा दलदल बना है।

मंगलवार सुबह यहां मैदानी क्षेत्रों को जाने वाला ट्रैफिक छोड़ा गया, लेकिन कुछ वाहन निकलने के बाद एक बस फंस गई। कई देर बाद बस निकाली गईं। जिसके बाद यहां यात्रियों ने पत्थरों का भरान किया। फिर ट्रेफिक छोड़ा गया, लेकिन कुछ दोपहिया और भारी वाहन निकलने के बाद एक टेम्पो ट्रेवलर फंस गया। जिससे यहां हाईवे के दोनों ओर करीब छह किमी लंबा जाम लगा है।

विज्ञापन

2 of 5
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां वाहन निकालना किसी जोखिम से कम नहीं। भूस्खलन जोन में गाड़ियां लहराती हुई निकल रही है।
विज्ञापन

3 of 5
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इधर पुलिस के जवान व्यवस्था बनाने में जुटे हैं, लेकिन मलबे की पूरी सफाई नहीं होने से यहां दिक्कतें बरकरार हैं।

4 of 5
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई यात्री वाहन सोमवार रात से ही यहां हैं, जिसके चलते यात्रियों को बार-बार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आरटीआई की अवमानना पर निजी विवि को नोटिस, आयोग के सामने पेश होने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोमवार को फंसा था ट्रक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं एसडीएम संतोष कुमार पांडेय नें बताया कि हाईवे को सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें