मंदिर परिसर में 15 मूर्तियां हैं, इनमें सबसे प्रमुख है भगवान विष्णु की एक मीटर ऊंची काले पत्थर की प्रतिमा। यहां भगवान विष्णु ध्यान मग्न मुद्रा में सुशोभित हैं। इसके दाहिने ओर कुबेर, लक्ष्मी और नारायण की मूर्तियां हैं। इसे धरती का बैकुंठ भी कहा जाता है।