फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम: 25 हजार से अधिक श्रद्धालु बने कपाटोद्घाटन के साक्षी, दर्शन के लिए लगी तीन किमी लंबी लाइन, देखें तस्वीरें

Sun, 08 May 2022 11:21 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ
विज्ञापन
1 of 5
बदरीनाथ धाम के कपाट खुले - फोटो : अमर उजाला
ग्रीष्मकाल के लिए बदरीनाथ मंदिर के कपाट रविवार को ब्रह्म मुहूर्त में 6:15 बजे खोल दिए गए हैं। कपाटोद्घाटन के इस पावन अवसर का साक्षी बनने के लिए 25 हजार से अधिक भक्त धाम पहुंचे। दर्शनों के लिए तीन किमी लंबी लाइन लगी रही। भगवान बदरीनाथ की एक झलक पाने को बेताब यात्री रातभर जगे रहे। मंदिर परिसर के बाहर  रात 12 बजे से ही लाइन लगनी शुरू हो गई थी।

कपाट खुलने के साथ ही अब अगले छह महीने श्रद्धालु मंदिर में भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर सकेंगे। बता दें, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा का श्रीगणेश हुआ था। इसके बाद छह मई को बाबा केदारनाथ के कपाट सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर खोले गए। आज भगवान बदरीनाथ के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।

रविवार सुबह बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलते ही जय बदरीनाथ के जयघोष से धाम गुंजायमान हो उठा। धाम में पहली पूजा और महाभिषेक पीएम नरेंद्र मोदी ओर से किया गया। इस दौरान उनकी ओर से विश्व कल्याण और आरोग्यता की भावना से पूजा-अर्चना एवं महाभिषेक समर्पित किया गया। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बदरीनाथ धाम के कपाट खुले - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को पांडुकेश्वर के योग ध्यान बदरी मंदिर से बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, नायब रावल शंकरन नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल और बदरीनाथ के वेदपाठी आचार्य ब्राह्मणों की अगुवाई में भगवान उद्धव जी की डोली, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी व तेल कलश यात्रा (गाडू घड़ा) बदरीनाथ धाम पहुंची।

विज्ञापन

3 of 5
बदरीनाथ धाम के कपाट खुले - फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद चारधाम यात्रा में और तेजी आने की संभावना है। छह मई को 13,600 तीर्थयात्रियों ने गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन किए जबकि पहले ही दिन 23 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए।

4 of 5
बदरीनाथ धाम के कपाट खुले - फोटो : अमर उजाला
अब तक चारधाम यात्रा के लिए करीब आठ लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। 

ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा 2022: ब्रह्म मुहूर्त में खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, पीएम मोदी के नाम हुई पहली पूजा, आस्था का उमड़ा सैलाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बदरीनाथ धाम के कपाट खुले - फोटो : अमर उजाला
यात्रियों की संख्या जानने और यात्रा मार्ग पर उनकी निगरानी के लिए कई स्थानों पर क्राउड गैदरिंग असेसमेंट कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें