फिल्म ‘बधाई हो’ को 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की बेस्ट पापुलर फिल्म की श्रेणी में पुरस्कार मिला है। यह फिल्म 19 अक्तूबर 2018 को रिलीज हुई थी और इसकी मुख्य भूमिका में आयुष्मान खुराना और सुरेखा सीकरी हैं।
विज्ञापन
2 of 5
अक्षत घिल्डियाल
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल के अक्षत घिल्डियाल ने इस फिल्म की कहानी लिखी है। अमर उजाला से फोन पर हुई बात में अक्षत ने बताया कि पहली फिल्म पर ही राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना बेहद खुशी की बात है। यह फिल्म की पूरी यूनिट की मेहनत को सम्मान है।
विज्ञापन
3 of 5
वह कहते हैं कि मुझे अच्छा लगता है कि मैंने ऐसी फिल्म लिखी, जिसे समीक्षकों और दर्शकों ने तो सराहा ही साथ ही फिल्म ने अच्छी कमाई भी की। वह कहते हैं कि पहाड़ क्योंकि मेरी रगो में है तो मैं जो काम करूंगा साथ-साथ नैनीताल का भी जिक्र होगा ही।
4 of 5
'बधाई हो' का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
अक्षत के माता पिता मूल रूप से पौड़ी जिले के टंडोली के निवासी हैं। बताया कि दादाजी नैनीताल में जंगलात में काम करते थे तो उनके जरिये जंगल खूब घूमा है।
अक्षत के पिता सतीश चंद्र घिल्डियाल बरेली विकास प्राधिकरण से सेवानिवृत्त हुए हैं। अक्षत बताते हैं कि कई और प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। जल्द ही मैं कुछ नया लेकर आने वाला हूं।