फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो अब चीन की दुकान बंद करेंगे योगगुरु बाबा रामदेव

Fri, 28 Jul 2017 09:18 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
ramdev
जी, हां दुनिया भर में योग के प्रसार के बाद अब बाबा रामदेव भारत के चीन की दुकान बंद करने की तैयारी में हैं। इसके लिए बाबा राम देव ने लोगों का आह्वान भी किया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
baba ramdev
इसके साथ ही बाबा रामदेव अब किसानों का भला करने में भी जुट गए हैं। पतंजलि संस्थान उत्तराखंड के किसानों से एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कृषि उत्पादन खरीदेगा। यह घोषणा बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने की। स्वामी रामदेव ने कहा कि पतंजलि संस्थान उत्तराखंड के किसानों को उनके उत्पादों के लिए प्रतिवर्ष एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करने में सक्षम है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
किसान - फोटो : amar ujala
इसके लिए मुख्य रूप से पांच क्षेत्रों में आपस में सहयोग करने पर सहमति बनी। इन क्षेत्रों में उत्तराखंड को जैविक कृषि एवं जड़ीबूटी राज्य बनाना, राज्य के मोटे अनाज की व्यवसायिक खपत को बढ़ाना, राज्य में आयुष ग्रामों की स्थापना करना, एक विशाल गौधाम (गौशाला) की स्थापना करना और पर्यटन को बढ़ावा देना शामिल है। 

 

4 of 7
cm trivendra singh rawat
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह सभी क्षेत्र राज्य की समृद्धि और खुशहाली की दृष्टि से गेम चेंजर साबित होंगे। इनमें संभावनाओं पर अभी तक काफी विचार-विमर्श हुआ है, परन्तु अब कुछ करके दिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार कडे़ और साहसिक फैसले लेने से नहीं हिचकेगी।

 
विज्ञापन

5 of 7
पंतजलि फूड एंड हर्बल पार्क - फोटो : amar ujala
पतंजलि के उत्पादों से चीन को कुछ हद तक पलीता लगा चुके बाबा रामदेव ने चीनी उत्पादों का विरोध किया है। बाबा रामदेव ने कहा कि चीन को अब अपने कदम पीछे हटाने होंगे। रामदेव ने लोगों से चीनी उत्पादों का विरोध करने की भी अपील की है। बाबा रामदेव ने कहा कि अगर हम चीनी उत्पादों का बहिष्कार करेंगे तो चीन को अपनी नाक रगड़कर भारत के आगे झुकना पड़ेगा।

 
विज्ञापन

6 of 7
स्वास्थ्य विभाग ने पतंजलि के राज्य होलसेलर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
रामदेव पहले ही अपने उत्पादों से एमएनसी कंपनियों को चपत लगा चुके हैं। ए‌क रिपोर्ट के मुताबिक पतंजलि आयुर्वेद की सालाना वृद्धि दर वित्त वर्ष 2016 में 146 फीसदी रही और इसने 76.9 करोड़ डॉलर का कारोबार किया। इसके अनुसार पतंजलि आयुर्वेद ने यह प्रभावी वृद्धि दर ऐसे समय में हासिल की, जबकि इस क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों-आईटीसी, डाबर, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोलगेट (पामोलिव और प्रॉक्टर एंड गैंबल) की कारोबार वृद्धि दर दहाई अंक यानी 10 फीसदी से कम रही। आपको बता दें कि पतंजलि आयुर्वेद योग गुरु बाबा रामदेव का एफएमसीजी उपक्रम है। यह अनुमान हाल ही के दिनों में उद्योग मंडल एसोचैम और टेकसाई की एक अनुसंधान रिपोर्ट में लगाया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पतंजली - फोटो : SELF
योगगुरु बाबा रामदेव ने खुद सातवें भारतीय छात्र संसद में कहा कि पतंजलि के कारण बहुराष्ट्रीय कंपनियों की नींद उड़ी हुई हैं। कोई भी बहुराष्ट्रीय कंपनी (मल्टी नेशनल कंपनी) यहां आपको पैसा देने नहीं आ रही है। उनके दिल में भारत के लिए कोई प्यार नहीं है। यहां वे मुनाफा कमाने आ रही हैं। यहां वे एक रुपया लेकर आती हैं और 100 रुपये लेकर जाती हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि पतंजलि से मिल रही कड़ी टक्कर के कारण सभी बहुराष्ट्रीय कंपनियों की नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें