योगगुरु बाबा रामदेव तीसरे विश्व योग दिवस पर अपना ही रिकार्ड तोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। एक शिविर में सवा लाख साधकों को योग कराने का पिछले वर्ष स्थापित रिकार्ड भी वे अहमदाबाद में तोड़ने वाले हैं।
विज्ञापन
2 of 7
बाबा रामदेव ने इस बार देशभर में पांच करोड़ लोगों को योग से जोड़ने की योजना तैयार की है। अकेले अहमदाबाद में ही एक दिन में पांच लाख लोगों को योग कराएंगे। पहले विश्व योग दिवस पर करीब एक करोड़ लोगों ने पतंजलि योगपीठ के संयोजन में योग शिविरों में भाग लिया था।
विज्ञापन
3 of 7
पिछले योग दिवस पर योग के लिए देशभर में तीन करोड़ लोग जुटे। आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि इस बार योग करने वालों की संख्या पांच करोड़ पहुंच जाएगी। यह एक नया रिकार्ड था। बाबा की योजना तीसरे विश्व योग दिवस 21 जून को खुद अहमदाबाद में रहकर मनाने की है।
4 of 7
उस दिन पांच लाख लोगों के लिए विशाल मैदान अथवा खेतों को तैयार करने की योजना बनाई जा रही है। कोई उपयुक्त मैदान नहीं मिलने पर किसानों को उनकी फसल का पूरा मूल्य देकर खेती की भूमि योग के लिए ली जाएगी।
विज्ञापन
5 of 7
इस संबंध में बाबा रामदेव स्वयं भी अहमदाबाद जाकर स्थल निरीक्षण कर चुके हैं। आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि सभी राज्यों की राजधानियों एवं मंडल मुख्यालयों पर क्रमश: एक लाख और 50 हजार साधकों के शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
6 of 7
तहसीलों और कस्बों में शिविरों लगेंगे। देश के छह लाख तीस हजार गांवों में पतंजलि परिवार के योग प्रभारी और भारत स्वाभिमान आंदोलन के कार्यकर्ता शिविर की तैयारियों में जुटे है। सभी ग्रामों में शिविर लगाकर ग्रामीणों को योग के प्रति जागरूक किया जाएगा।
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि जिन स्थलों पर लोग दूर रहते होंगे, वहां तीन दिन के शिविर भी लगाए जाएंगे। इस सभी शिविरों को मिलाकर पांच करोड़ का आंकड़ा पार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने दावा किया कि पतंजलि परिवार के प्रयासों से योग करने वालों की संख्या देश में ही तीस करोड़ पार कर चुकी है।