योग गुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को कहा कि वह नेपाल में अरबों रुपये का निवेश करेंगे, जिससे देश में 20 हजार नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने नेपाल में आयुर्वेदिक औषधि एवं अन्य उत्पाद बनाने के लिए संयुक्त रूप से एक नए उद्यम का उद्घाटन किया। पतंजलि योगपीठ के संस्थापक और ब्रांड एंबेसडर बाबा रामदेव एक सप्ताह की यात्रा पर मंगलवार को नेपाल पहुंचे। दक्षिणी नेपाल के बारा जिले में उन्होंने नेपाली राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी के साथ पतंजलि आयुर्वेद ग्राम उद्योग की नई फैक्ट्री का उद्घाटन किया। उनके साथ आचार्य बालकृष्ण भी बारा पहुंचे हैं। यहां वे पांच दिवसीय योग शिविर भी लगाएंगे।