जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अब हवाई यात्रियों के लिए प्रचलन से बाहर हुए 1000 और 500 सौ के नोट के बदले दूसरी करेंसी मिल जाएगी।
विज्ञापन
2 of 6
हवाई यात्री डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भी 2000 रूपये ले सकते है। एयरपोर्ट अथारिटी ने बृहस्पतिवार से हवाई यात्रियों को यह सुविधा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
3 of 6
airport
नोटबंदी के बाद लोगों की दिक्कतें कम नहीं हो पा रही है। हवाई यात्रियों को भी अक्सर इस समस्या से दो-चार होना पड़ रहा था। ऐसे में जौलीग्रांट एयरपोर्ट अथारिटी ने देना बैंक के साथ मिलकर हवाईयात्रियों के पुराने नोट बदलने के लिए कांउटर लगाकर व्यवस्था बनाई है।
4 of 6
जॉली ग्रांट एयरपोर्ट
- फोटो : file photo
जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली समेत कई अन्य शहरों के लिए हवाईसेवा उपलब्ध है। देश विदेश के पर्यटक भी उत्तराखंड में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ही पहुंचते है। प्रतिदिन आने वाले करीब 2000 हवाई यात्रियों के लिए सुविधा उपलब्ध कराते हुए एयरपोर्ट परिसर में ही देना बैंक का काउंटर स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
जौलीग्रांट एयरपोर्ट
- फोटो : AmarUjala
हवाईयात्रियों को यहां नोट बदलने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बैंक के जोनल मैनेजर प्रेमप्रकाश सचदेवा की देखरेख में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार से सेवा शुरू कर दी गई है।
एयरपोर्ट मैनेजर नितिन कादियान ने बताया कि हवाई यात्रियों को करेंसी बदलने और डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड से दो हजार रूपये मिल जाएगे। हवाईयात्रियों के अलावा एयरपोर्ट अथारिटी के स्टॉफ को भी इसका लाभ मिलेगा।