अयोध्या मामले में आज फैसला आ गया है। इसके मद्देनजर राज्य के सभी जिलों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। स्कूल, कॉलेज और दुकानें बंद हैं।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून में 04 एसपी, 09 सीओ, 25 इंस्पेक्टर/एसओ, 180 दरोगा, 300 हेड कांस्टेबल, 700 कांस्टेबल और 200 महिला कांस्टेबल और छह कंपनी पीएसी सशस्त्र तैनात की गई है। दून को 11 जोन और 25 सेक्टर में बांटा गया है। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार की हिदायत पर उत्तराखंड में भी अयोध्या राम मंदिर के फैसले के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी किया गया है। पूरे राज्य के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिलों में पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने नौ नवंबर को आने वाले अयोध्या राम मंदिर के फैसले के मद्देनजर शुक्रवार की शाम को हाई अलर्ट जारी कर दिया था। उन्होंने पुलिस को दिन भर कड़ी चेकिंग और गश्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अशोक कुमार ने संवेदनशील स्थानों और अराजक तत्वों पर भी कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं। पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने सोशल मीडिया पर निगरानी करने के निर्देश भी दिए हैं।
उन्होंने देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। इस क्रम में पुलिस समय-समय पर फ्लैग मार्च कर रही है।