फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना खाने के तुरंत बाद कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलती, सेहत पर पड़ सकती है भारी

Tue, 19 Jun 2018 04:44 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
food habits
हर किसी की अपनी आदतें होती हैं। लेकिन कुछ आदतें आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती हैं। तो इन पर ध्यान जरूर दें। डॉ. अर्चना मल्होत्रा का कहना है कि, खाना हमारे शरीर को काफी सारे पोष्टिक तत्व देता है। ऐसे में अगर हम उसके साथ कुछ और चीजें खाते हैं तो यह हमारे शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। कुछ बुरी आदतों को हमें बिल्कुल छोड़ देना चाहिए। आइए जानते हैं कि अपनी आदतों में क्या बदलाव लाएं।
विज्ञापन

2 of 6
fruits - फोटो : fruits
गर्मियों में फल खाना वैसे तो हमारे शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर हम खाना खाने के तुरंत बाद फल खाते हैं तो यह हमारे पेट में अटक जाता और आंतों तक नहीं पहुंच पाता है। इसलिए फल हमेशा खाना खाने के एक या दो घंटे बाद ही खाने चाहिए।
 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
ध्रूमपान करना वैसे तो सेहत के लिए हानिकारक होता ही है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी सिगरेट नहीं पीनी चाहिए। उस समय हमारी आंते और फेफड़े अधिक सक्रिय रहते हैं। इसलिए इससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

4 of 6
Bath
खाना खाने के तुरंत बाद नहाना नहीं चाहिए। तुरंत नहाने से हाथों, पैरों और शरीर में खून का प्रवाह बढ़ जाता है। अगर आप खाने के तुरंत बाद जाकर नहाएंगे तो इससे पेट के चारों तरफ खून की मात्रा कम हो जाएगी। इससे आपकी पाचन क्रिया कम होने लगती है।
विज्ञापन

5 of 6
World Sleep Day
खाने के तुरंत बाद कभी भी सोना नहीं चाहिए। जो लोग खाना खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर लेट जाते हैं, उनका खाना ठीक तरीके से पचता नहीं है। इस कारण उन्हें गैस की समस्या पैदा होती है और आंतों में इन्फेक्शन भी होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tea
चाय पीना भी सेहत के लिए हानिकारक होता है। वहीं खालना खाने के तुरंत बाद चाय का सेवन नुकसान देता है। चाय की पत्तियों में एसिड की मात्रा होती है, जिससे वह खाने को पचाने नहीं देती है। जिससे आपको डाइजेशन की दिक्कत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें