फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत मां के लाल की अंतिम विदाई में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, हर आंख से निकले आंसू, तस्वीरें

Tue, 19 Jun 2018 04:44 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
martyr vikas gurung funeral
गोरखा रेजीमेंट के राइफलमैन विकास गुरुंग की शहादत पर पाकिस्तान के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश दिखा। शहीद विकास की अंतिम यात्रा में करीब नौ किलोमीटर तक लोग पैदल और दुपहिया वाहनों के साथ शामिल हुए। इस दौरान हुजूम में शामिल लोगों ने हर लफ्ज से पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा निकला। इस दौरान बाजार बंद कर व्यापारियों ने शहीद के अंतिम यात्रा पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि दी। शहीद के घर से यात्रा शुरू होने से लेकर मुनिकीरेती में श्मशान घाट पर अंत्येष्टि होने तक लोगों ने हर लफ्ज में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए
विज्ञापन

2 of 5
martyr vikas gurung funeral
इसके साथ ही उन्होंने जब-तक सूरज चांद रहेगा, विकास तेरा नाम रहेगा, शहीद विकास गुरुंग अमर रहे आदि नारे भी लगाए। शहीद की अंतिम यात्रा के दौरान जहां लोग गमगीन थे, वहीं पाकिस्तान के खिलाफ उनके भीतर आक्रोश भी साफ नजर आया। कोयलघाटी पर शहीद की अंतिम यात्रा के पहुंचते ही व्यापारियों ने हरिद्वार रोड पर बाजार बंद कर दिया। इस दौरान चौक-चौराहों पर जमा होकर उन्होंने यात्रा में शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पा वर्षा कर श्रद्धांजलि दी। यात्रा के दौरान पुलिस ने ऋषिकेश से मुनिकीरेती तक रूट को डायवर्ट रखा।
विज्ञापन

3 of 5
martyr vikas gurung funeral
इस दौरान करीब बीस हजार से अधिक लोगों ने शहीद को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल समेत सैन्य व प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीद विकास को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गमगीन माहौल में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी के बीच शहीद जवान की मुनिकीरेती स्थित श्मशान घाट पर अंत्येष्टि हुई। गुमानीवाला स्थित गुलरानी फार्म में सोमवार सुबह करीब नौ बजे शहीद विकास गुरुंग को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और मसूरी विधायक गणेश जोशी पहुंचे।

4 of 5
martyr vikas gurung funeral
इस दौरान उन्होंने शहीद विकास के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया। करीब 9.30 बजे शहीद विकास गुरुंग की पार्थिव देह को सैन्य वाहन में रखकर अंतिम यात्रा शुरू हुई। पुष्प वर्षा के बीच शहीद की यात्रा हरिद्वार बाईपास मार्ग, ऋषिकेश-हरिद्वार रोड होते हुए मुनिकीरेती स्थित श्मशानघाट पहुंची। शहीद के पिता रमेश गुरुंग ने विधि-विधान से अंत्येष्टि की क्रिया के बाद नम आंखों से शहीद बेटे को मुखाग्नि दी। मुनिकीरेती स्थित श्मशान घाट पर दोपहर करीब दो बजे रायवाला छावनी के कैप्टन प्रकाश कुमार ओझा, उपजिलाधिकारी ऋषिकेश हर गिरि, सीओ नरेंद्रनगर जेपी जुयाल, कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी, मुनिकीरेेती थानाध्यक्ष आरके सकलानी के अलावा पूर्व सैनिकों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शहीद विकास गुरुंग को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
martyr vikas gurung funeral
अमर बलिदानी को अंतिम विदाई देने वालों में नायब तहसीलदार केडी जोशी, अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट, मुनिकीरेती नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, ऋषिकेश के पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी महेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य सुनीता उपाध्याय और लक्ष्मी सजवाण, प्रधान अनीता असवाल, जयेंद्र रावत, सरोप सिंह पुंडीर, महावीर उपाध्याय, ज्योति सजवाण, चंद्रवीर पोखरियाल, अनीता ममगाईं, जयेंद्र रमोला, राजपाल खरोला, जयदत्त शर्मा, श्रवण जैन, अशोक ग्रोवर, मदनमोहन शर्मा, जयपाल जाटव, भगतराम कोठारी आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें