फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार दिवाली है बेहद खास, जान लीजिए पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त

Sat, 29 Oct 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
diwali
इस वर्ष दीपावली स्वाति नक्षत्र, प्रीति योग कालीन प्रदोष निशीथ एवं आंशिक समय के लिए महानिशीथ व्यापिनी अमावस्या युक्त होने से विशेष पुण्यदायी रहेगी। पूजन का समय शाम को 5.27 बजे से शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 6
diwali
दीपावली पूजन के लिए प्रदोष काल, निशीथ काल एवं महानिशीथ काल विशेष माने जाते हैं। उत्तराखंड विद्वत सभा के पूर्व उपाध्यक्ष आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार दीपावली पर प्रदोष काल शाम 5.27 बजे से 8.04 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

3 of 6
दिवाली
शाम 6.20 बजे से 8.15 बजे रात्रि तक वृष लग्न में पूजन करना विशेष शुभप्रद रहेगा। प्रदोष काल में वृष लग्न, स्वाति नक्षत्र एवं तुला के सूर्य चंद्र होने की वजह से बेहद शुभ समय माना जा रहा है।

4 of 6
diwali
तिवारी के अनुसार प्रदोष काल में ही 5.27 बजे से 7.05 बजे तक शुभ चौघड़िया और 7.05 से 8143 बजे तक अमृत की चौघड़िया रहने से इस योग में दीपदान करना शुभ है। इसके साथ ही इस मुहूर्त में महालक्ष्मी पूजन, कुबेर पूजन, गणेश पूजन, बही खाता पूजन शुभ रहेगा।
विज्ञापन

5 of 6
diwali
डॉ. आचार्य सुशांत राज के अनुसार निशीथकाल रात्रि 8.04 बजे से 10.42 बजे तक रहेगा। इस समय भी पूजन किया जा सकता है। रात्रि 10.22 बजे से 1.22 बजे तक महानिशीथ काल रहेगा। इस समयावधि में अमावस्या तिथि केवल 11.05 बजे रात तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तंत्र मंत्र
इस समय श्री महालक्ष्मी और महाकाली उपासना मंत्र, तंत्र आदि क्रियाएं की जाती हैं। रात्रि में चौमुखी घी का दीपक जलाकर लक्ष्मी सूक्त एवं कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना शुभ होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें