औली में शाही शादी
- फोटो : अमर उजाला
योग गुरु बाबा रामदेव शुक्रवार को शाम छह बजे अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की शादी में शामिल होने के लिए औली पहुंचे। बाबा रामदेव शाम चार बजे हेलीकॉप्टर से जोशीमठ के समीप रविग्राम में स्थित हेलीपेड पहुंचे। यहां से वे कार से औली पहुंचे। औली में गुप्ता बंधुओं ने बाबा रामदेव का स्वागत किया। वहीं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और सिंगर जावेद अली भी शादी में मौजूद रहेंगे। वहीं अनिल कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहिद कपूर के पहुंचने की भी सूचना है।