फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बंद तो बैंकों में लगी भीड़, फिर से हो गए नोटबंदी जैसे हालात, तस्वीरों में देखिए

Wed, 18 Apr 2018 07:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
atm - फोटो : amar ujala
दो दिन की छुट्टी के बाद बैंक तो खुले, लेकिन एटीएम में पैसा न होने के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पाई। स्थिति ये रही कि लोग पैसा निकालने के लिए एटीएम दर एटीएम भटकते रहे।
 
विज्ञापन

2 of 6
atm
मंगलवार को भी ज्यादातर लोगों को खाली हाथ घर लौटना पड़ा। वहीं देहरादून के बैंकों में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ रही। वहीं कुछ बैंकों की शाखाओं में लोगों को घंटो सर्वर की मार झेलनी पड़ी। हालांकि सोमवार की शाम को शहर के कुछ एटीएम में पैसा आ जाने के बाद लोगों को राहत मिली।
 
विज्ञापन

3 of 6
atm
सतेंद्र सिंह का कहना है कि मेरा वेतन अकाउंट में आता है और उसी से मेरे घर का खर्च चलता है। लेकिन पिछले पांच दिनों से एटीएम में पैसा नहीं है। किसी से उधार मांगकर काम चलाना पड़ रहा है। अब तक पांच एटीएम घूम आया हूं, लेकिन किसी में पैसा नहीं मिला। वैसे तो आज बैंक खुल गए हैं, लेकिन आज भी एटीएम में पैसे नहीं डाले गए।

 

4 of 6
atm
फरीद अहमद का कहना है कि तीन दिन हो गए पैसों के लिए भटक रहा हूं। किसी भी एटीएम में रुपये नहीं निकल रहे हैं। बैंक वालों ने जनता को सच मे कैश लैस बनाकर छोड़ दिया। हाल यह है कि लोग अपने ही पैसे का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। सुबह से बैंक में लाइन में लगा रहा, सर्वर नहीं चला। अब एटीएम दर एटीएम भटक रहा हूं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
atm card
एसएस रावत ने बताया कि शिमला बाई पास से देखते हुआ आ रहा हूं, लेकिन रास्ते में यहां तक जितने भी एटीएम मिले, किसी में भी पैसे नहीं मिले। एटीएम खाली पड़े हैं, जिससे लोगों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह आज ही की बात नहीं है, मैं पिछले तीन दिन से पैसे निकालने के लिए एक एटीएम से दूसरे के चक्कर लगा रहा हूं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एसबीआई के एटीएम पर लगा है दो महीने से ताला। - फोटो : अमर उजाला
वी पी नेगी ने बताया कि एटीएम में पैसा तो आ गया, लेकिन एक घंटे से लाइन में लगा हूं, अभी तक नंबर नहीं आया। चार-पांच दिनों से एटीएम खाली हैं, जिससे पैसे नहीं निकल पा रहे हैं। बच्चों की किताबें खरीदने और फीस भरने तक के लाले पड़ गए। सुबह से भटक रहा हूं अब इस एटीएम में पैसे निकलने का मालूम पड़ा तो यहां आया हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें