फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड को लेकर सरकार ने बदला ये नियम, अब नहीं लगेगा ये डॉक्यूमेंट

Mon, 04 Feb 2019 09:58 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
golden card
अटल आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड को लेकर सरकार ने ये नियम बदल दिया है। इसके अंतर्गत अब जिन लोगों के राशन कार्ड नहीं बने हैं उनके भी गोल्डन कार्ड बन सकेंगे। क्योंकि सरकार ने गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए राशन कार्ड की बाध्यता को खत्म कर दिया है। अब वोटर आईडी, आधार कार्ड, परिवार रजिस्टर और सर्विस रिकार्ड के आधार पर भी गोल्डन कार्ड बनवाए जा सकेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
कार्यक्रम में शामिल सीएम त्रिवेंद्र
लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार की ओर से अटल आयुष्मान योजना शुरू की हुई है। योजना के अंतर्गत व्यक्ति हर वर्ष पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क ले सकता है। अभी तक गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड और राशन कार्ड अनिवार्य था। जबकि बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनकी आय पांच लाख रुपये से ज्यादा होने के कारण राशन कार्ड ही नहीं बन पाए हैं। इस कारण जिन लोगों के राशन कार्ड नहीं बने हैं, उनके गोल्डन कार्ड भी नहीं बन पा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
atal ayushman yojana
ये लोग हर रोज जिला पूर्ति कार्यालय से लेकर कॉमन सर्विस सेंटरों पर बिना राशन कार्ड वाले लोग भी गोल्डन कार्ड बनाने के लिए हंगामा कर रहे हैं। वहीं राशन कार्ड बनवाने के लिए भी लोग आए दिन पूर्ति विभाग के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन वहां नियमों के अनुसार उनके कार्ड नहीं बन सकते। ऐसे में इस परेशानी से बचने के लिए पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने शासन को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया था। इसका संज्ञान लेते हुए शासन ने बिना राशन कार्ड वाले लोगों को बड़ी राहत दी है। 

4 of 6
ration card
अब राशन कार्ड के बिना भी अटल आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड बनवाया जा सकेगा। पात्र लोग वोटर आईडी, सर्विस रिकॉर्ड और आधार कार्ड दिखाकर गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं। जो लोग अपने पूरे परिवार के लिए गोल्डन कार्ड बनवाना चाहते हैं, उन्हें परिवार रजिस्टर की कापी दिखानी होगी।
विज्ञापन

5 of 6
Aadhaar Card for Bank Accounts - फोटो : File Photo
बिना राशन कार्ड वालों के लिए अटल आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। बिना राशन कार्ड वाले वोटर आईडी और आधार कार्ड से गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं, लेकिन परिवार के लोगों की संख्या दिखाने के लिए परिवार रजिस्टर की कापी दिखानी अनिवार्य है। सीएससी सेंटरों पर जो राशन कार्ड धारकों की संख्या अपडेट नहीं हुई है उस पर शासन स्तर पर कार्यवाही की जानी है।
- प्रेमलाल, सीएमओ 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
golden card
जहां अटल आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड बनवाए जा रहे हैं, वहां राशन कार्ड का वर्ष 2014 तक का रिकॉर्ड उपलब्ध है। जबकि पूर्ति विभाग के पास वर्ष 2018 तक के राशन कार्ड अपलोड हैं। वर्ष 2014 से अब तक पांच सालों में राशन कार्ड धारकों की संख्या में भारी परिवर्तन हुआ है। इसलिए बड़ी संख्या में लोग अपने राशन कार्ड अपलोड कराने आ रहे हैं। क्योकि उनके पुराने कार्ड आयुष्मान योजना के कार्ड बनाने के समय कंप्यूटर स्वीकार नहीं कर रहा है। इस परेशानी से बचने के लिए शासन से आग्रह किया गया है कि या तो राशन कार्ड की बाध्यता समाप्त की जाए या फिर अपडेट डाटा लेकर कार्ड बनाए जाएं। शासन ने राशन कार्ड की बाध्यता समाप्त करने का निर्णय लिया है।
- राहुल शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें