फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes: पूर्व CM की बेटी का कांस डेब्यू; वेस्ट फैब्रिक से बना गाउन पहनकर की एंट्री, दिया वैश्विक संदेश

Thu, 22 May 2025 11:47 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

उत्तराखंड की आरुषि निशंक ने वेस्ट फैब्रिक से तैयार की गई ड्रेस पहकर कांस में एंट्री की।
विज्ञापन
1 of 5
कांस में आरुषि निशंक का डेब्यू - फोटो : Aarushi Nishank
उत्तराखंड के पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी अरुषि निशंक ने इस बार अपना कांस डेब्यू किया। उनका यह डेब्यू सुर्खियों में रहा। इसके पीछे खास वजह थी उनकी ड्रेस। अरुषि ने  सिर्फ़ ग्लैमर नहीं बल्कि ड्रेस के जरिए वैश्विक संदेश दिया। फैब्रिक वेस्ट से बना गाउन पहनकर उन्होंने कांस में एंट्री की।

कांस के रेड कार्पेट पर जब उत्तराखंड की आरुषि निशंक ने कदम रखा, तो फैशन सिर्फ़ ग्लैमर नहीं, एक वैश्विक संदेश बन गया। फैब्रिक वेस्ट से बनी उनकी सस्टेनेबल ड्रेस ने पर्यावरण जागरूकता और सौंदर्य का ऐसा मेल पेश किया, जो नज़ीर बन गया।



प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना, अभिनेत्री, निर्माता व सामाजिक कार्यकर्ता आरुषि निशंक ने कांस फ़िल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर सर्कुलर फैशन की ड्रेस पहनकर दुनिया को संदेश दिया। अपने पहले रेड कार्पेट कांस वॉक करते हुए आरुषि ने सर्कुलर फैशन को बढ़ावा दिया। अपनी कस्टम ड्रेस के जरिए एक वैश्विक पर्यावरण के प्रति जागरूक और सामाजिक न्याय संदेश दिया।
विज्ञापन

2 of 5
अरुषि निशंक - फोटो : Aarushi Nishank
आरुषि की ड्रेस में जटिल हाथ-कढ़ाई की विशेषता थी, जो टिकाऊ डिज़ाइन सिद्धांतों को अपनाते हुए इसे और आकर्षित बनाती है। हरा रंग जीवन शक्ति और प्रकृति के साथ सद्भाव का प्रतीक है। पर्यावरण वकालत के लिए एक सूक्ष्म संकेत। उपयोग की जाने वाली सामग्री नैतिक रूप से सोर्स की गई थी और स्थायी रूप से उत्पादित की गई थी। यह ड्रेस शून्य-अपशिष्ट काटने की तकनीकों के साथ बनाया गया था जो पर्यावरणीय प्रभाव को कम करता है। 
विज्ञापन

3 of 5
अरुषि निशंक - फोटो : Aarushi Nishank
इसके साथ ही मेकिंग इंडिया ए ग्लोबल फ़िल्म पावर हाउस में अतिथि के रूप में अरुषि को आमंत्रित किया था। इस दौरान कान में पैनल से बोलते हुए अरुषि ने कहा कि फ़िल्मों में फैशन स्रोत सामग्री का उपयोग हमेशा पर्यावरण के अनुकूल तत्वों और अर्थव्यवस्था को उच्च फैशन में शामिल करने की बढ़ती प्रवृत्ति पर ज़ोर देता है।

4 of 5
अरुषि निशंक - फोटो : Aarushi Nishank
उन्होंने कहा कि इस बदलाव ने फैशन और फ़िल्म उद्योग में स्थिरता के बढ़ते महत्व को उजागर किया है।

ये भी पढ़ें...Tehri Garhwal: चारधाम यात्रा पर आए कर्नाटक के यात्री की मौत, सीने में दर्द होने पर अस्पताल में थे भर्ती

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरुषि निशंक - फोटो : Aarushi Nishank
आरुषि हाल ही में संयुक्त राष्ट्र, जिनेवा में एक कार्यक्रम में भी शामिल हुई थी, जहां उन्होंने पर्यावरण और वैश्विक जल मुद्दों के बारे में भी मुखर होकर अपनी बात रखी थी। उन्होंने बताया कि सर्कुलर अर्थव्यवस्था किसी भी देश की मुख्य अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें