उत्तरकाशी के हर्षिल से रायवाला (देहरादून) जा रहा सेना का 12 ग्रेनेडियर बिग्रेड का एक ट्रक फकोट (नरेंद्रनगर) में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
उत्तराखंड: सेना का ट्रक खाई में गिरा, दो जवानों की मौत, तस्वीरें
2 of 7
दुर्घटना में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। सात अन्य घायल हो गए। घायलों को श्रीदेव सुमन चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद आर्मी अस्पताल रायवाला रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड: सेना का ट्रक खाई में गिरा, दो जवानों की मौत, तस्वीरें
3 of 7
बुधवार को सेना का ट्रक ऋषिकेश-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाम 5.15 बजे फकोट स्थित पशु चिकित्सालय के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
उत्तराखंड: सेना का ट्रक खाई में गिरा, दो जवानों की मौत, तस्वीरें
4 of 7
हादसे में सेना के रितेश मिश्रा, कुमार विकार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अखिलेश कुमार (गाजीपुर, उत्तर प्रदेश), प्रकाश कुमार सिरोही (राजस्थान), अजय कुमार (बागपत, उत्तर प्रदेश), भागीरथ (हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश), प्रवीण कुमार, दिनेश चरण व दिनेश बसुकिया घायल हो गए।
विज्ञापन
उत्तराखंड: सेना का ट्रक खाई में गिरा, दो जवानों की मौत, तस्वीरें
5 of 7
दुर्घटना की सूचना पर आगराखाला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
उत्तराखंड: सेना का ट्रक खाई में गिरा, दो जवानों की मौत, तस्वीरें
6 of 7
दुर्घटना का कारण ट्रक का स्टेयरिंग लॉक होना बताया जा रहा है। आर्मी का यह वाहन बरेली जा रहा था।