फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरा सेना का वाहन तो देवदूत बनकर पहुंचे हिमवीर, ऐसे बचाई जवानों की जान, तस्वीरें...

Mon, 06 Jul 2020 06:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
1 of 5
औली मार्ग पर सेना का वाहन खाई में गिरा - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में औली मार्ग पर सेना का वाहन जब खाई में गिरा तो प्रशिक्षु हिमवीर उनकी मदद के लिए देवदूत बनकर सामने आए। वाहन को खाई में गिरा देख हिमवीरों ने एक मिनट की भी देरी न करते हुए फुर्ती से बचाव कार्य शुरू किया। तस्वीरें देखिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, सेना का वाहन सोमवार दोपहर को उत्तराखंड के जोशीमठ से जरूरी सामग्री लेकर औली की ओर जा रहा था। तभी वाहन कीचड़ बैंड के पास अनियंत्रित होकर करीब बीस मीटर नीचे खाई में जा गिरा। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में सेना के दो जवान घायल हो गए हैं। जवानों के हाथ पैरों में चोटें आई हैं। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि सड़क का पुश्ता धंसने से वाहन खाई में जा गिरा। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी जैसे ही वहां साहसिक खेलों का प्रशिक्षण ले रहे भारतीय पर्वतारोहण संस्थान औली के हिमवीरों को लगी तो वे प्रशिक्षण छोड़ तुरंत वहां पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हिमवीरों ने दोनों घायल जवानों को खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद जवानों को सेना अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों जवानों की हालत अब सामान्य बताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें