फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी चीफ होंगे IMA POP के रिव्यू ऑफिसर, जानिए उनके बारे में ये खास बातें

Fri, 09 Jun 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
General Bipin Rawat
भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में इस बार आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत रिव्यू ऑफिसर होंगे। लेक‌िन उनके बारे में यह खास बातें आप भी नहीं जानते होंगे। तो चल‌िए हम आपको बताते हैं उनके बारे में। 
विज्ञापन

2 of 6
General Bipin Rawat
जनरल बिपिन रावत आईएमए से ही पासआउट हैं और अपनी पासिंग आउट परेड में आईएमए का प्रतिष्ठित स्वॉर्ड ऑफ ऑनर अवार्ड ले चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, अकादमी में आर्मी चीफ के आने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
General Bipin Rawat
आईएमए में दस जून को पासिंग आउट परेड होने जा रही है। इस बार परेड में 423 भारतीय और 67 विदेशी कैडेट पासआउट होंगे। परेड की सलामी लेने के लिए थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत आईएमए आएंगे। 

4 of 6
ima
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में जन्मे जनरल बिपिन रावत की कई पीढ़ियां सेना में रही हैं। उनके पिता ले. जन. लाछु सिंह रावत थे। दून के कैंब्रियन हॉल स्कूल से शुरुआती पढ़ाई के बाद आर्मी चीफ ने सर एडवर्ड्स स्कूल शिमला से आगे की पढ़ाई की। 
विज्ञापन

5 of 6
भारतीय सैन्य अकादमी - फोटो : AmarUjala
उन्होंने आईएमए से प्रशिक्षण प्राप्त किया। यहां पासिंग आउट परेड में उन्हें आईएमए के सर्वश्रेष्ठ स्वॉर्ड ऑफ ऑनर अवार्ड से नवाजा गया। वह डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन से ग्रेजुएट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उन्हें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मिलिट्री-मीडिया स्ट्रेटजीज स्टडीज में रिसर्च के लिए पीएचडी डिग्री प्राप्त है। वह पहली बार आईएमए में परेड का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें