फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां नदी के ऊपर बहती है नहर, तस्वीरों में देखिए अद्भुत नजारा

Sun, 23 Apr 2017 01:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
वैसे तो उत्तराखंड में कई जगह ऐसी हैं जहां बहुत ही अद्भत चीजे देखने को म‌िलेंगी। लेक‌िन यहां एक जगह ऐसी भी है जहां इंजीन‌ियरी कौशल का बेहतरीन उदाहरण देख आप भी हैरान रह जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 8
रुड़की में नदी के ऊपर बनी गंग नहर क‌िसी अद्भत नजारे से कम नहीं है। तकरीबन 170 साल पुरानी यह नहर लोगों को बरबस ही अपनी ओर आक‌र्ष‌ित करती है। 
विज्ञापन

3 of 8
1847-49 में बनें इस डाटदार पुल के नीचे सोलानी नदी और ऊपर गंगा नहर बहती है इसमें 50 फुट पाट की 15 डाटें हैं, जिनके ऊपर से होकर 164 फुट चौड़ी और 10 फुट गहरी नहर सोलानी नदी को पार करती है। 

4 of 8
सोलानी की घाटी में लगभग 36 फुट ऊँचे बाँध पर यह नहर बहती है। ऊपरी गंगा नहर में रुड़की के पास सोलानी नहर 19वीं शती के मध्य में बना। 
विज्ञापन

5 of 8
1837-38 में पड़े भीषण अकाल, के बाद लगभग दस मिलियन (एक करोड़) रुपये राहत कार्यों में खर्च हुए। इस कारण से ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को हुई राजस्व हानि के बाद, एक सुचारू सिंचाई प्रणाली की आवश्यकता महसूस की गयी।
विज्ञापन

6 of 8
गंगा नहर को अस्तित्व में लाने का श्रेय कर्नल प्रोबी कॉटली को जाता है, जिन्हें पूरा विश्वास था कि एक 500 किलोमीटर लंबी नहर का निर्माण किया जा सकता है।
विज्ञापन

7 of 8
 ऐसा कहा जाता है कि पहली बार में असफल होने पर इंजीनियर कोटली ने इस पुल का पुनः निर्माण कराया और नहर में पानी छोड़े जाने से पूर्व वे पुल के नीचे कुर्सी डालकर बैठ गए ताकि यदि वे दोबारा असफल हुए तो खुद भी वहीं समाधिस्थ हो जाए। 
विज्ञापन

8 of 8
 कुछ वर्ष पूर्व एक और नए पुल का निर्माण करके नहर को बड़ी खूबसूरती से दो भागों में बांटा गया। बरसात के दिनों में सोलानी नदी पानी से भर जाती है तथा बहुत ही खूबसूरत दृश्य दिखाई देता है। वहीं नहर के किनारे वाहनों की आवाजाही के ल‌िए पक्का रास्ता भी बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें