प्रदेश का पहला सरकारी थ्रीडी थियेटर दून के मालसी डियर पार्क (देहरादून जू) में तैयार किया जा रहा है। वन महकमे का दावा है कि अगर कोई बड़ी तकनीक अड़चन नहीं आई, तो मई के अंतिम सप्ताह तक लोग इस थियेटर में फिल्म का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
2 of 7
फिल्म देखने में दर्शकों की ज्यादा जेब ढीली न हो, इसका भी ध्यान रखा गया है। फिल्म को सब्सिडी रेट पर दिखाया जाएगा। यही नहीं वन विभाग पेड़, पौधों से लेकर जैव विविधता से जुड़े विषयों पर खुद भी शार्ट फिल्म तैयार करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
3 of 7
इसी प्रकार की फिल्में थियेटर में दिखाई जाएंगी। वन विभाग मालसी डियर पार्क को विकसित करने में लगा है। इसके लिए कई स्तर की योजनाओं पर काम चल रहा है। इसमें एक मालसी पार्क में थ्रीडी थियेटर तैयार करना भी है।
4 of 7
विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस खास थियेटर को तैयार करने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। देहरादून वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी प्रसन्न पात्रो कहते हैं कि थियेटर के आडिटोरियम का काम करीब खत्म होने की तरफ है।
विज्ञापन
5 of 7
अब फिल्म चलाने के लिए उपकरणों को लगाने का काम होना बाकी है। बताया कि मई के अंतिम सप्ताह तक फिल्म चलाने की योजना है। इस थियेटर में 40 दर्शक एक साथ बैठ कर फिल्म देख सकेंगे। थियेटर में चलने वाली फिल्म की अवधि 30 मिनट होगी। लोगों को सुविधा देने के लिए बाजार की तुलना में बेहद कम रेट पर फिल्म को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
प्रयास है कि फिल्म के माध्यमों से लोगों को खासकर नई पीढ़ी को पर्यावरण से और मजबूती से जोड़ सकें। विभाग भी प्रयास कर रहा है कि कुछ जानकारी देने वाली अलग-अलग विषयों पर छोटी फिल्मों को तैयार किया जाए। इस थियेटर को तैयार होने से लोगों को मनोरंजन का एक और विकल्प मिल जाएगा।
मालसी पार्क में एक्वेरियम को भी तैयार किया जा रहा है। इसमें चार अलग-अलग प्रजातियों की समुद्री मछली के अलावा 30 ताजा जल वाली मछलियों की प्रजातियों को रखा जाएगा। डीएफओ पात्रो के अनुसार एक्वेरियम का काम भी अंतिम चरण में है, इसे भी जल्द ही दर्शकों के लिए खोलने की योजना है।