anna hazare
गौहरीमाफी में जनसभा के बाद ग्रामसभा गढ़ी मयचक में प्रधान के घर खाने के लिए जा रहे अन्ना हजारे की कार अचानक काफिले से गायब हो गई, जिससे पुलिस और समर्थकों में हड़कंप मच गया। काफी देर बाद अन्ना से संपर्क होने के बाद पता चला कि तबियत खराब होने की वजह से वह मुनिकीरेती स्थित होटल पहुंच गए।