अंकिता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2024 व 2025 में कई तिथियों पर जस्टिस फॉर अंकिता कमेटी से जुड़े लोगों और संगठनों ने राज्य के विभिन्न शहरों और स्थानों से कोटद्वार के सिमलचौड़ में पहुंचकर कोर्ट परिसर के बाहर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शनकारी अंकिता को न्याय दिलाने के लिए उसके हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग करते रहे। जस्टिस फॉर अंकिता भंडारी कमेटी के बैनर तले आयोजित इन प्रदर्शनों में कोटद्वार, श्रीनगर, पौड़ी और हल्द्वानी से लोग पहुंचते रहे।