फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 अगस्त की रात का सच: ...जब रातभर बेंच पर बैठकर रोई थी अंकिता, मैनेजर और पुलकित पर एक और खुलासा

Thu, 29 Sep 2022 02:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
Ankita Bhandari Murder Case - फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश के वनंत्रा रिजार्ट के रुड़की निवासी पूर्व कर्मचारी ने अंकिता के साथ हुई अभद्रता की घटना बयां की। पूर्व कर्मचारी ने बताया कि उसके सामने रिजॅार्ट में पार्टी कर रहे एक युवक ने किचन में अंकिता को गले लगाया। हालांकि अंकिता पहले कुछ समझ नहीं पाई, लेकिन बाद में वह बाहर आकर रोने लगी। पुलकित आर्य और उसके पीए अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता ने उसे मनाया। पूर्व कर्मचारी ने बताया कि यह घटना 31 अगस्त की रात की है। रिजॉर्ट में कुछ युवक पार्टी कर रहे थे। अंकिता किचन में थी, इसी बीच एक युवक शेफ को शराब की बोतल देने आया। ऐसा लगा कि जैसे शेफ उसका परिचित है। युवक नशे में था और अंकिता की ओर देखेते हुए हंस रहा था। अंकिता मोबाइल चला रही थी, इसी बीच उसने युवक की तरफ देखा तो सामान्य रूप से मुस्कराई। 

विज्ञापन

2 of 9
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच वह फिर मोबाइल चलाने लगी। लेकिन युवक ने उसको अचानक से आगे बढ़कर गले लगा लिया। पूर्व कर्मचारी ने बताया कि उसने अंकिता से कहा कि युवक ने यह गलत हरकत की। 

 
विज्ञापन

3 of 9
अंकिता भंडारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बाद अंकिता बाहर लॉन में आकर बेंच पर बैठकर रोने लगी। यहां पुलकित आर्य और उसके पीए अंकित गुप्ता ने अंकिता को समझाया। युवक ने भी उससे माफी मांगी। 

 

4 of 9
मृतका अंकिता और भीड़ की पिटाई के बाद आरोपी - फोटो : अमर उजाला
अंकिता रात भर रोई थी इसलिए अगले दिन उदास थी। पुलकित आर्य और मैनेजर सौरभ भास्कर उसको शाम करीब 7.00 बजे घुमाने के लिए बाहर ले गए थे। 

 
विज्ञापन

5 of 9
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
वह काफी खुश थी, वह जब तैयार होकर बाहर आई तो पूछा कि वह कैसे लग रही है। पूर्व कर्मचारी ने कहा ऐसी खुशमिजाज लड़की की हत्या करने वालों को फांसी की सजा होनी चाहिए।
विज्ञापन

6 of 9
इसी रिजॉर्ट में काम करती थी अंकिता - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका अब भी मैनेजर
मेरठ की प्रियंका अब भी रिजार्ट की मैनेजर है, यह हम नहीं वनंत्रा रिजार्ट की वेबसाइट पर दर्ज हे। बाकायदा प्रियंका का फोटो और उसके बारे में जानकारी लिखी गई है। काम छोड़ने के बाद भी प्रियंका का नाम वेबसाइट से नहीं हटाया गया है। हालांकि संपर्क करने के लिए अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता का फोन नंबर दिया गया है।
विज्ञापन

7 of 9
अंकिता भंडारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका पर लगाया था आरोप, अचानक निकाला
वनंत्रा रिजॉर्ट के पूर्व कर्मचारी ने बताया कि प्रियंका से वह 14 अगस्त को मिला था। वह रिजॉर्ट की मैनेजर थी और पहले वह अंकिता वाले कमरे में रहती थी। यह कमरा ठीक रिसेप्शन के बगल में था।

8 of 9
अंकिता हत्याकांड में लोगों ने रिजॉर्ट में की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
पूर्व कर्मचारी ने बताया कि प्रियंका ने अपने पति से भी मिलवाया। प्रियंका बेहद ही सहयोगी स्वभाव की थी। उसने रिजॉर्ट में काम करने की बात कही। प्रियंका ने कहा वह उसको सभी काम सिखाएगी।
विज्ञापन

9 of 9
अंकिता मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
जब वह 31 अगस्त को रिजॉर्ट में पहुंचा तो प्रियंका वहां नहीं थी। पुलकित के पीए अंकित ने उसको बताया कि प्रियंका ने चोरी की थी। वह मेहमानों से लड़ाई करती थी, इसलिए उसको निकाल दिया। बताया कि विश्वास ही नहीं हो रहा था कि इतनी अच्छे कर्मचारी को अचानक क्यों निकाल दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें