फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त और परिवार संग अनिल अंबानी पहुंचे बदरी-केदार धाम, भोग के लिए देंगे 51 लाख

Sun, 23 Oct 2016 07:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
kedarnath - फोटो : amar ujala
प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबानी ने अपनी पत्नी टीना अंबानी के साथ केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। वहीं अनिल अंबानी ने रविवार को अपने मित्रों के साथ बदरीनाथ धाम में भी मत्था टेका। केदारनाथ धाम पहुंचकर उन्होंने भगवान भैरवनाथ से भी आर्शीवाद लिया। अंबानी दंपति तीन घंटे से अधिक समय तक धाम में रूके रहे।
विज्ञापन

2 of 7
kedarnath
रविवार को प्रात: 7.30 अंबानी दंपति अपने मित्र दंपति के साथ केदारनाथ पहुंचे। वीआईपी हेलीपैड से मंदिर में प्रवेश के उपरांत उन्होंने 8 बजे बाबा केदार के दर्शन कर आधा घंटे से अधिक पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे दो किमी ऊपर भैरवनाथ मंदिर पहुंचे। वहां पर पूजा करते हुए आर्शीवाद लिया।
 
विज्ञापन

3 of 7
kedarnath
इसके बाद अंबानी दंपति ने केदारनाथ मंदिर सहित धाम में हो रहे पुनर्निर्माण के कार्यो के बारे में जानकारी ली। निम के कुलदीप बंगारी ने बताया कि अंबानी दंपति ने मंदिर मार्ग से वैली ब्रिज तक भी निरीक्षण भी किया।
 

4 of 7
kedarnath
इस मौके उन्होंने मंदाकिनी व सरस्वती नदी के संगम पर बन रहे स्नानघाट के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने तीर्थ पुरोहितों, दुकानदारों व धाम पहुंच रहे कई यात्रियों से भी बातचीत कर यात्रा के बारे में पूछा।
 
विज्ञापन

5 of 7
kedarnath
उन्होंने धाम में यात्री सुविधाओं को लेकर हरसंभव सहयोग की बात भी कही। इससे पूर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट केदारनाथ ने अनिल अंबानी की अगवानी की। इस मौक पर धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
 
विज्ञापन

6 of 7
बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद मंदिर के सिंह द्वार पर बदरीनाथ के जयकारे लगाते पाकिस्तान के तीर्थयात्री। - फोटो : amar ujala
अनिल अंबानी ने रविवार को पत्नी टीना अंबानी और अपने उद्योग मित्र गोदरेज ग्रुप के मालिक के साथ बदरीनाथ धाम में मत्था टेका। इससे पूर्व उन्होंने केदारनाथ धाम के दर्शन भी किए। अंबानी ने बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह से आगामी वर्ष भगवान केदारनाथ के भोग के लिए 51 लाख की धनराशि देने का वायदा किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
badrinath - फोटो : AmarUjala
रविवार को दोपहर करीब बारह बजे अंबानी पत्नी व गोदरेज ग्रुप के मालिक के साथ हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ पहुंचे। वे सबसे पहले बदरीनाथ धाम में मत्था टेकने पहुंचे। यहां करीब आधा घंटे तक पूजा-अर्चना करने के बाद वे धाम में स्थित अपने कोकिला भवन पहुंचे। जहां सूक्ष्म विश्राम करने के बाद वे पुन: हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। धाम में बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह से उन्होंने आगामी वर्ष केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दौरान धाम में बाबा केदार को बनने वाले भोग के लिए 51 लाख की धनराशि देने का वायदा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें