उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक ट्रक ने दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सावार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सड़क पर युवक की लाश देख लोगों में आक्रोश फैल गया उन्होंने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद भीड़ ने वहां से गुजर रहे आधा दर्जन से अधिक ट्रकों में तोड़फोड़ कर दी।
Trending Videos
विज्ञापन
PIX: ट्रक ने दो को रौंदा तो गुस्साए लोगों शहर में लगा दी आग!
2 of 5
देर रात अचानक शहर का माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर खदेड़ दिया। इस बीच अज्ञात लोगों ने घटना से डेढ़ सौ मीटर आगे खड़े एक अन्य ट्रक को भी आग लगाने की कोशिश की, लेकिन कोतवाल जेसी पाठक मय फोर्स के वहां पहुंच गए और उन्होंने माहौल को काबू कर दिया। उधर युवक की मौत की सूचना मिलते ही विधायक राजकुमार ठुकराल भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
PIX: ट्रक ने दो को रौंदा तो गुस्साए लोगों शहर में लगा दी आग!
3 of 5
रुद्रपुर की गांधी कालोनी निवासी बैंक कर्मी गंगाशरण का 19 वर्षीय पुत्र सागर उर्फ गोलू अपने दोस्त 18 वर्षीय विपिन के साथ बाइक (यूए06-7282) से लालपुर से अपनी ममेरी बहन की शादी से लौट रहा था, जैसे ही वह किच्छा रोड स्थित दूधियानगर के पास पहुंचा तो ट्रक (यूपी25-3450) ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में सागर उर्फ गोलू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त विपन गंभीर रूप से घायल हो गया।
PIX: ट्रक ने दो को रौंदा तो गुस्साए लोगों शहर में लगा दी आग!
4 of 5
आधी रात हुई इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। हादसे का मंजर देखकर लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने भीड़ के बीच खड़े ट्रक को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद भी लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ उन्होंने बाइपास से गुजर रहे ट्रकों को भी अपने गुस्से का निशाना बना दिया। इसके बाद कानबाई के रूप में चल रहे 40 से अधिक ट्रकों के चालक अपने वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।
PIX: ट्रक ने दो को रौंदा तो गुस्साए लोगों शहर में लगा दी आग!
5 of 5
सोमवार देर रात को हादसे के बाद लोगों में जो आक्रोश था, उसे काबू करने के लिए कोतवाल जेसी पाठक और सीओ बीएस चौहान ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए माहौल को बामुश्लिक शांत किया। किच्छा बाईपास रोड से लेकर इंदिरा चौक तक अफरा-तफरी के माहौल को देखकर हर कोई हैरान था। दुर्घटना में मारे गए युवक गोलू के पिता गंगाशरण की तरफ से विधायक राजकुमार ठुकराल ने देर रात सावा बारह बजे आरोपी ट्रक चाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। विधायक का कहना था कि आबादी के क्षेत्र में ट्रक चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं जिस कारण निर्दोश लोगों की जान जा रही है।