फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM आवास कूच को निकलीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की पुलिस से झड़प, तस्वीरें...

Wed, 11 Oct 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
anganwadi
आंगनबाड़ी कार्यकत्री मिनी कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें कनक चौक के पास रोक लिया जहां पुलिस और कार्यकत्रियों के बीच नोक झोंक भी हुई।


 
विज्ञापन

2 of 6
anganwadi

लंबित मांगों को लेकर कार्यकत्रियां मंगलवार को परेड ग्राउंड में एकत्र होने के बाद कनक चौक होते हुए मुख्यमंत्री आवास जा रही थीं।  इसी दौरान पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इससे नाराज कार्यकत्रियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।

 
विज्ञापन

3 of 6
anganwadi
इस दौरान पुलिस और कार्यकत्रियों के बीच जमकर नोक झोंक हुई। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने लगाया कि आश्वासन के बावजूद उनकी मांगों पर अमल नहीं किया जा रहा है।  

 

4 of 6
anganwadi
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री-सहायिकाओं का मानदेय 18 हजार रुपये करने, मिनी कार्यकर्ताओं को समान कार्य-समान मानदेय दिए जाने, सुपरवाइजर के पदों पर जल्द नियुक्तियां निकालने, आंनगबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रमोशन, महिला कल्याण कोष में केंद्रांश दिए जाने, आंदोलन के दौरान मानदेय कटौती का भुगतान करने समेत कई मांगों पर सरकार से केवल आश्वासन ही मिल रहा है।

 
विज्ञापन

5 of 6
anganwadi
इससे कर्मचारियों में खासी नाराजगी है। प्रदेश महामंत्री सुमती थपलियाल ने दीपावली पर बोनस देने की मांग उठाई। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष विमला कोहली, विमला, कमला, निर्मला देवी आदि शामिल रहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
anganwadi
उक्रांद प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर भट्ट, पूर्व विधायक डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी व पूर्व विधायक राजकुमार ने धरनास्थल पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि समस्त मांगों के लिए आंदोलन में सहयोग किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें