फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया साल सेलीब्रेट कर लौटे अमिताभ, कोहली और अनुष्का, एक झलक को फैन रहे बेताब

Mon, 02 Jan 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, डोईवाला (देहरादून)
विज्ञापन
1 of 7
amitabh bachchan and jaya - फोटो : AmarUjala
देवभूमि उत्तराखंड में नया साल मनाने के बाद सोमवार को क्रिकेटर विराट कोहली, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी वापस लौट गए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
amitabh bachchan and jaya - फोटो : AmarUjala
इस दौरान देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर दोपहर में सेलिब्रेटीज की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों प्रशंसक डटे रहे।
विज्ञापन

3 of 7
virat kohli and anushka sharma - फोटो : AmarUjala
नया साल मनाने के लिए बीते 26 दिसंबर को भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, बालीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सबसे पहले उत्तराखंड प्रवास पर आए थे।

4 of 7
amitabh bachchan and anil ambani - फोटो : AmarUjala
29 दिसंबर को सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, पत्नी जया बच्चन और उद्योगपति अनिल अंबानी, पत्नी टीना अंबानी के साथ जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे।
विज्ञापन

5 of 7
amitabh bachchan and anil ambani - फोटो : AmarUjala
ये सभी सेलीब्रिटीज नया साल सेलीब्रेट करने ऋषिकेश से 21 किमी आगे नरेंद्रनगर के होटल आनंदा में ठहरे थे। नया साल उत्तराखंड की वादियों में मनाने के बाद सोमवार को सभी लौट गए।
विज्ञापन

6 of 7
virat kohli and anushka sharma - फोटो : AmarUjala
सोमवार दोपहर एक बजे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे और विशेष विमान से वापसी की उड़ान भरी। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे सुपर स्टार अमिताभ बच्चन, सांसद जया बच्चन और उद्योगपति अनिल अंबानी, टीना अंबानी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आए और कुछ देर बाद ही उन्होंने चार्टर्ड विमान ने उड़ान भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
amitabh bachchan and jaya - फोटो : AmarUjala
इस दौरान अमिताभ बच्चन की झलक पाने के लिए प्रशंसक उमड़ पड़े। सेल्फी लेने के लिए उनमें होड़ मची रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें